हरियाणा: JJP ने अपने संगठन को किया मजबूत, 39 पदाधिकारियों को किया नियुक्त
Haryana News: जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने अपने संगठन को और मजबूत किया है। उन्होंने गुरुवार को 39 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रभारी राकेश जाखड़ और प्रदेश अध्यक्ष सुनील मूंड, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी डॉ अजित सिंह और प्रदेशाध्यक्ष रणधीर चीका, जेजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश मित्तल व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने काफी सोच विचार कर 39 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
जेजेपी ने प्रदेश कार्यकारिणी में करनाल निवासी रमेश सिद्धपुर को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी हैं।
जेजेपी पंचायती राज प्रकोष्ठ में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर दादरी निवासी राजेश सांगवान, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर महेंद्रगढ़ निवासी कंवर सिंह नंबरदार, रेवाड़ी निवासी देवी राम, रोहतक निवासी जगरमत सिंह फौगाट, झज्जर निवासी कंवर सिंह, जींद निवासी रणबीर मलिक और दादरी निवासी भूपेंद्र राजपूत को नियुक्त किया है।

रेवाड़ी निवासी रमन यादव, रोहतक निवासी सूरजभान फौजी, अजय मलिक, झज्जर निवासी प्रीतम कुकडोला, जींद निवासी राम स्वरूप, अंबाला निवासी अमरीक सिंह, दादरी निवासी भूप सिंह मांडी और कैथल निवासी सोमी कश्यप सरपंच को प्रदेश महासचिव बनाया हैं। रेवाड़ी निवासी अशोक यादव, सिरसा निवासी जसपाल सिंह, पलवल निवासी नाजिन खान, फरीदाबाद निवासी ओम प्रकाश, ओम दत्त, महेंद्रगढ़ निवासी कैशव वर्मा और सोनीपत निवासी राजबीर नरवाल को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं भिवानी निवासी सत्यनारायण जांगड़ा, बिट्टू शर्मा और राजेंद्र राठी पंचायती राज प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य होंगे। इनके अलावा जेजेपी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर सिरसा निवासी जयपाल नैन, महेंद्रगढ़ निवासी सुरेंद्र ढिल्लों और भिवानी निवासी रामफल जाखड़ को नियुक्त किया है। प्रदेश महासचिव के पद पर भिवानी निवासी यशपाल घणघस और महेंद्रगढ़ निवासी हरजारी लाल लंबौरा तथा प्रदेश सचिव के पद पर भिवानी जसबीर बूरा होंगे।
यह भी पढ़ें- '...उनके घोटालों की लंबी फेहरिस्त', डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का कांग्रेस पर बड़ा हमला












Click it and Unblock the Notifications