GST कलेक्शन में हरियाणा देश के शीर्ष 5 राज्यों में हुआ शामिल, जानिए कितने प्रतिशत तक की हुई वृद्धि
Haryana Govt: जीएसटी कलेक्शन (GST Collection in Haryana) में हरियाणा सरकार काफी अच्छा कार्य कर रही है। जीएसटी कलेक्शन मामले में हरियाणा देश के शीर्ष 5 राज्यों में शामिल हो गया है। हरियाणा सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस बार एसजीएसटी मुआवजे और एसजीएसटी संग्रह में 27 प्रतिशक की वृद्धि हुई है।
वहीं, उत्पाद शुल्क संग्रह में 16.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जीएसटी कलेक्शन में हुई ये वृद्धि प्रदेश की आर्थिक प्रगति को भी दर्शाती है। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग हरियाण सरकार (DPR Haryana) द्वारा बताया गया कि सीएम मनोहर लाल खट्टर के कुशल नेतृत्व और राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश के राजस्व में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

जीएसटी संग्रह के मामले में हरियाणा अब देश के शीर्ष 5 राज्यों में शामिल हो गया है। इस अवधि के दौरान, वैट का संग्रह 5,568 करोड़ रुपये था। आईजीएसटी निपटान और एसजीएसटी मुआवजे सहित एसजीएसटी संग्रह 20,670 करोड़ रुपये था, जो 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है और उत्पाद शुल्क संग्रह 5,757 करोड़ रुपये था, जो 16.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
जीएसटी कलेक्शन में हुई ये वृद्धि प्रदेश की आर्थिक प्रगति को तो दर्शाती ही है, साथ ही यह राज्य के विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत भी है। वहीं इससे यह भी साबित होता है कि देश में एक देश-एक कर की अवधारणा पर लागू जीएसटी प्रणाली बेहद कारगर है। जीएसटी कलेक्शन पर हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी खुशी जताई है।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, GST कलेक्शन के ताजा आंकड़ों में हरियाणा देश के टॉप 5 राज्यों में शामिल है। प्रदेश ने वित्त वर्ष के पहले 6 महीने में 32076 करोड़ रूपये GST के रूप में इकट्ठे किये हैं। यह जागरूक जनता और व्यापारियों के सहयोग के साथ साथ हमारी व्यस्था में निरंतर सुधार से ही संभव हो पाया है।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य बजट में विभाग के लिए निर्धारित 57931 करोड रुपए के राजस्व एकत्रित करने के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।












Click it and Unblock the Notifications