हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बोले- आंदोलनकारियों की वजह से लोगों की दिक्कत हो रही, रास्ते खोले जाएं

सोनीपत। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि, कृषि कानूनों की वापसी के नाम शुरू हुए किसान संगठनों के आंदोलन के कारण आमजन को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि, हरियाणा-दिल्ली के कई स्थानों पर आंदोलनकारी जमे बैठे हैं और रास्ते बंद किए हुए हैं। ऐसे में आम-लोगों की दिक्कत दूर करनी है..इसके लिए हाई पॉवर कमेटी बात करेगी।
विज ने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने के लिए प्रदेश स्तर पर गृह सचिव की अध्यक्षता में एक हाई पॉवर कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि, कमेटी हरियाणा से दिल्ली आने-जाने के बंद रास्ते को खुलवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा से बात करेगी। मैं खुद चाहता हूं कि, ये कमेटी लोगों की दिक्कत को देखते हुए दिल्ली आने-जाने के बंद रास्ते को खोलने की बात करे।

Haryana Home Minister Anil Vij On Framers protest agricultural laws

"ये किसान आंदोलन नहीं, गदर चल रहा"
विज ने इससे पहले किसान आंदोलनकारियों को निशाने पर लेते हुए उन्हें राजनीति करने वाला बताया। विज ने कहा कि, "यहां जो देख रहे हैं, इसे किसान आंदोलन नहीं कहा जा सकता। क्योंकि, लोग तलवार-लाठी नहीं लाते। मगर ये सब प्रयोग करते हैं और मार्ग को अवरुद्ध करते हैं। आंदोलनकारी तो धरने पर बैठते हैं और भूख हड़ताल करते हैं।" विज बोले कि, इसे विरोध नहीं कहा जा सकता बल्कि इसे 'गदर' कहा जा सकता है।"

Haryana Home Minister Anil Vij On Framers protest agricultural laws

गौरतलब है कि, किसान संगठनों की अगुवाई में हजारों लोग कई महीनों से मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों का​ विरोध कर रहे हैं। आंदोलनकारी हरियाणा, दिल्‍ली-हरियाणा और यूपी बॉर्डर एकत्रित हुए बैठे हैं। इनमें ज्यादातर आंदोलनकारी पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। भाजपा समर्थकों का कहना है कि, धरने-प्रदर्शन की वजह से आए दिन हाईवे औश्र शहर में जाम लग रहा है लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+