Haryana Lockdown Extended: कुछ ढील के साथ पांच जुलाई तक हरियाणा में बढ़ा लॉकडाउन
Haryana Lockdown Extended: कुछ ढील के साथ पांच जुलाई तक हरियाणा में बढ़ा लॉकडाउन
चंडीगढ, जून 27: कोरोना महामारी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन को पांच जुलाई तक के लिए और बढ़ा दिया है। हालांकि, हरियाणा सरकार ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए कुछ छूट भी दी है। नई गाइडलाइन के मुताबिक, प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालयों के कैंपस खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है, लेकिन इनमें फिलहाल रिसर्च स्कालर ही आ सकेंगे। लैब में प्रैक्टिकल के लिए भी छात्र-छात्राओं को अनुमति होगी। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को लिए 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।
Recommended Video

लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव विजयवर्धन ने रविवार को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि कोरोना महामारी का प्रभाव अभी खत्म नहीं हुआ है। लिहाजा लोगों को सख्ती के साथ कोविड से बचाव के नियमों का अनुपालन करना होगा। इसके लिए उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को संभावित जरूरी बंदोबस्त करने होंगे। तो वहीं, प्रदेश में दुकानें खुलने का समय सुबह नौ बजे और बंद करने का समय रात आठ बजे रहेगा। माल सुबह 10 बजे खुलेंगे और रात को आठ बजे बंद होंगे।
रेस्टोरेंट, बार (होटल व माल समेत) सुबह 10 बजे खुलकर रात 10 बजे बंद होंगे, लेकिन बैठने की क्षमता 50 फीसद ही रखी गई है। खाने की होम डिलीवरी रात 10 बजे तक की जा सकेगी। आंगनबाड़ी और क्रेच अभी 31 जुलाई तक बंद रहेंगे, जबकि धार्मिक स्थल एक बार में 50 लोगों की मौजूदगी के साथ खोल दिए गए हैं। इतना ही नहीं, सभी कॉर्पोरेट ऑफिसों को पूरी क्षमता के साथ खुलने की अनुमति है। शादियों, अंत्येष्टि / दाह संस्कार में 50 व्यक्तियों तक की अनुमति है।












Click it and Unblock the Notifications