Haryana: प्रदेश को मिली 2366 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम खट्टर ने कही ये बात

चंडीगढ़, 05 जून। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण के आगाज के साथ हरियाणा कई सौगातें मिली हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में 997 करोड़ की लागत से बनने वाले एक राजकीय मेडिकल कॉलेज के साथ हरियाणा में 2366 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इस मौके पर मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने 'सर्वे भवंतु सुखिनः' के मंत्र पर काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश का कोई जिला ऐसा नहीं होगा, जहां मेडिकल कालेज न हो।

Haryana

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभारंभ किया। इसमें 8 हजार खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए भाग ले रहे हैं। 4 जून से 13 जून तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के आगाज के साथ हरियाणा के विकास के लिए कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह खुशी की बात है कि पीएम मोदी ने इस बार खेलों के आयोजन का मौका इस बार हरियाणा को दिया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शुभारंभ के साथ हरियाणा को 2366 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में दो राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। यमुनानगर में 997 करोड़ के श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय मेडिकल कालेज और 945 करोड़ रुपये की लागत से कैथल में बनने वाले राजकीय मेडिकल कालेज शिलान्यास दोनों नेताओं की मौजूदगी मे किया गया। इस मौके पर फतेहाबाद में 394 करोड़ की लागत से बनने वाली 2800 मेगावाट गोरखपुर हरियाणा अनु विद्युत परियोजना के लिए जलापूर्ति चैनल प्रणाली के निर्माण की भी आधारशिला रखी गई। सीएम मनोहर लाल ने कहा की इस विद्युत उत्पादन इकाई को पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से संचालित किया जाएगा। संयंत्र 2800 मेगावाट बिजली बिजली की उत्पादन होगा जिसमें से 1400 मेगावाट बिजली की सप्लाई हरियाणा को की जाएगी।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार 'सर्वे भवंतु सुखिनः' के मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने कहा वर्ष 2014 में जब केंद्र में भाजपा सरकार बनी थी तो एमबीबीएस की 750 सीटें थी। आठ साल में एमबीबीएस की सीटें 1650 हो गई हैं। हमने कई नए मेडिकल कॉलेज खोले हैं। सीएम ने कहा कि किअब प्रदेश का कोई जिला ऐसा नहीं होगा, जहां मेडिकल कालेज न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 तक हरियाणा के हर जिले में एक मेडिकल कालेज स्थापित करने का लक्ष्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+