हरियाणा: किसानों का सरकार को अल्टीमेटम- बाजरा खरीद शुरू हो, नहीं तो 1100 ट्रैक्टरों से करेंगे प्रदर्शन
बाढ़डा। हरियाणा में अभी बाजरा खरीद शुरू नहीं हुई है। इससे बाजरे की पैदावार करने वाले किसान खफा हैं। किसानों ने भाकियू प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई में प्रशासन को चेतावनी दी। जिसमें कहा गया कि, सरकार ने 2 दिन में 100% बाजरा खरीद शुरू नहीं की तो सोमवार को 1100 ट्रैक्टरों के साथ किसान बाढ़डा अनाज मंडी के सामने प्रदर्शन करते हुए आंदोलन शुरू करेंगे। किसानों ने एसडीएम से मुलाकात कर ये दिक्कत बताई। किसान भवन में भाकियू अध्यक्ष धर्मपाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए महासचिव हरपाल ने कहा कि, भाजपा सरकार बार-बार एमएसपी का दावा कर रही है, लेकिन दुर्भाग्य है कि बाजरे की खरीद में अब भावांतर के नाम पर किसानों को अपनी फसलों को बेचने के लिए राम-भरोसे छोड़ दिया है।

"किसान ट्रैक्टरों के साथ करेंगे आंदोलन"
भाकियू प्रतिनिधिमंडल समेत अन्य किसान संगठनों के सदस्यों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री के नाम मांगपत्र भी दिया। किसानों का कहना है कि, इसके बावजूद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में भाकियु जिला महासचिव हरपाल ने कहा कि, यहां परेशान किसानों के सामने आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। सरकार के पास 2 दिन हैं, वो मांग पूरी करे।

एक पदाधिकारी ने कहा कि, हमने हमारे यहां किसान भाइयों ने खेत में कपास की फसल बाेई थी। उन्होंने अब कपास की कट्टाई कर ली, लेकिन सरकार की तरफ से कपास वाले किसानाें काे मूंग ताे किसी के बाजरा दर्ज करने का माेबाइल पर मैसेज मिल रहे हैं.. इससे वे परेशान हो रहे हैं। इतना ही नहीं, किसानों के मोबाइल पर आने वाले मैसेज में उपायुक्त से मिलने काे कहा जा रहा है। यह बहुत चिंताजनक है कि, कपास वाले किसानाें काे मूंग, बाजरे वाले को ग्वार का मैसेज आ रहा है।













Click it and Unblock the Notifications