कुर्सी से हटते ही दुष्यंत चौटाला ने बताई BJP से अलग होने की वजह! कल ही नड्डा से हुई थी मुलाकात
हरियाणा में बड़ा सियासी उलटफेर होने के बाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ हरियाणा में बीजेपी का गठबंधन टूटने के बाद जेजेपी के नेता और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का पहली बार बयान सामने आया है।
एक्स पर एक पोस्ट लिखकर उन्होंने हरियाणा के लोगों का आभार जताया है। आपको बता दें,सीट शेयरिंग को लेकर बात ना बनने के बाद बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया।
यह भी देखें: Haryana New CM: नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए CM, मनोहर लाल खट्टर के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

दुष्यंत चौटाला ने एक्स पर लिखा, "आपने मुझे हरियाणा के उपमुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा करने का अवसर दिया इसको मैं अपना सौभाग्य मानता हूँ और हरियाणा के प्रत्येक व्यक्ति का दिल की ग़हराइयों से आभार प्रकट करता हूँ। हरियाणा के हित और जनता के कार्यों के लिए आपका समर्थन और सहयोग मेरे लिए हमेशा ऊर्जादायक रहा है।"
उन्होंने आगे लिखा, "सीमित समय और सीमित संख्या के साथ हमने दिन रात हरियाणा के हितों की रक्षा के लिए लगाए हैं। हमने हरियाणा के हर वर्ग और हर क्षेत्र के काम सरकार में करवाये हैं।"
यह भी देखें: हरियाणा के इस दिग्गज नेता की पत्नी हैं हद से ज्यादा खूबसूरत, कहलाती हैं Beauty with Brain, पढ़ें Love Story
अब उन्होंने हरियाणा की जनता को संबोधित करते हुए एक्स पर लिखा, "हमारे मुश्किल और संघर्ष के दौर में आपने हम पर जो भरोसा लगातार जताया है और जो साथ हमेशा दिया है उसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि जननायक चौधरी देवीलाल जी के कदमों पर चलते हुए, मैं हरियाणा और हरियाणा के लोगों के हितों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहूंगा। हरियाणा के लोगों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के हमारे प्रयास लगातार जारी रहेंगे। सहयोग और साथ के लिए प्रत्येक हरियाणावासी का आभार प्रकट करता हूं।"
बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला लोकसभा में ज्यादा सीटों की डिमांड के साथ-साथ सेंट्रल मिनिस्ट्री की भी मांग कर रहे थे। इसे लेकर कल उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से बातचीत की थी। लेकिन, बात बन नहीं सकी और दुष्यंत चौटाला पहली बार बिना मीडिया से बात किए हुए बाहर निकल गए थे। उसके बाद से ही ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि हरियाणा में कुछ बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल सकता है।
यह भी देखें: नायब सिंह सैनी ही क्यों, खट्टर से कहां हो गई चूक? हरियाणा में बीजेपी का 'गुजरात मॉडल' वाला पूरा गणित समझिए












Click it and Unblock the Notifications