Punhana Vidhan Sabha Chunav 2024: कौन हैं पूर्व MLA हबीबुर्रहमान, जो IND रहीसा खान को दे रहे गालियां
Punhana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सभी 90 सीटों पर प्रचार जोरों पर है, उम्मीदवार वोट हासिल करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कुछ नेताओं ने तो अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया है।
ऐसी ही एक घटना पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान की है, जिन्होंने पुनहाना से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार व पूर्व विधायक रहीसा खान के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो से विवाद
वीडियो में हबीबुर्रहमान को मंच से रहीसा खान को गाली देते हुए देखा जा सकता है। हबीबुर्रहमान नूंह जिले के पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद इलियास के भाई हैं। यह घटना एक राजनीतिक सभा के दौरान हुई, जहां मंच पर आफताब अहमद और मोहम्मद इलियास समेत अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद थे।
हबीबुर्रहमान ने खान के खिलाफ़ अपना हमला जारी रखा, तो भीड़ ज़ोरदार ताली बजाकर भाषण सुनती रही। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, जिस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं।
कौन हैं हबीबुर्रहमान
आपको बता दें कि हबीबुर्रहमान नूंह जिले की पुनहाना विधानसभा से कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे मोहम्मद इलियास के भाई और नूंह विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हैं। उन्होंने मंच पर भाषण देते हुए निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व विधायक रहीसा खान पर गालियों की बौछार कर दीं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तमाम नेता इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications