Haryana: दुड़ाराम पर भाजपा ने फिर जताया भरोसा, विधायक बोले- 'पार्टी की नीतियों पर खरा उतरूंगा'
Haryana Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसमें पार्टी ने मौजूदा विधायक दुड़ाराम को फिर से टिकट देकर फतेहाबाद से उम्मीदवार बनाया है। दुड़ाराम का लक्ष्य फतेहाबाद में लगातार दूसरी बार और भाजपा के लिए तीसरी जीत सुनिश्चित करना है।
वे 11 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दुड़ाराम को भाजपा से दुबारा टिकट मिलने पर उनके घर जश्न का माहौल है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह और पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक दुड़ाराम ने बताया कि पार्टी ने मुझ पर फिर से भरोसा जताया है और मैं पार्टी की नीतियों पर खरा उतरूँगा। इस दौरान उन्होंने उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद कई मौजूद विधायकों के टिकट कटने पर भी अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी फैसला है कि किसे टिकट देना है और किसे नहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में किसी कारणवश जो काम पूरे नहीं हो सके, वह इस बार पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब तक उनके सामने कोई भी प्रतिद्वंदी नहीं है। बता दें कि दुड़राम 11 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान सीएम नायब सैनी के आने की संभावना जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications