'कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, लोग उमड़कर हमारी पार्टी में आ रहे हैं', नए प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी पर हुड्डा

'कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, लोग उमड़कर हमारी पार्टी में आ रहे हैं', नए प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी पर हुड्डा

चंडीगढ़। हरियाणा में कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष आज पदभार ग्रहण करेंगे। पार्टी ने उदयभान को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इस मौके पर, उनके साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी पद ग्रहण कर सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ उनका काफिला दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए चल पड़ा है। काफिला रवाना होने से पहले नया कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनने वाले उदयभान ने पिता गयालाल की मूर्ति को फूल अर्पित किए। इसके बाद वे काफिले में शामिल हुए।

हुड्डा बोले— लोगों की नजरें हमारी पार्टी पर

हुड्डा बोले— लोगों की नजरें हमारी पार्टी पर

इस काफिले में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद हैं। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "हर वर्ग के लोग जैसे उमड़ के आ रहे हैं, इससे साफ है कि लोग सिर्फ कांग्रेस की ओर देख रहे हैं।" हुड्डा ने कहा कि, हम सब कांग्रेसी और कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है।

चंडीगढ़ से दिल्ली निकला काफिला

चंडीगढ़ से दिल्ली निकला काफिला

हरियाणा कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि, उदयभान का काफिला शाम 4 बजे कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पहुंचेगा। इसके लिए आज रोड शो दिल्ली के कुंडली बार्डर से शुरू हुआ, जो जीटी रोड बेल्ट के जिलों से होते हुए चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचेगा। इस रोड शो के दौरान करीब 21 जगहों पर प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री का सम्मान किया जाएगा। कार्यकर्ताओं और विधायकों को आने का संदेश दिया गया है। वहीं, श्रृति चौधरी कोविड के चलते चंडीगढ़ कार्यक्रम में नहीं पहुंचेगी।

27 अप्रैल को प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान हुआ था

27 अप्रैल को प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान हुआ था

मालूम हो कि, हुड्‌डा पक्ष भी अपना शक्ति प्रदर्शन कर चुका है। वहीं, नए प्रदेशाध्यक्ष भान ने कल सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा के साथ वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना भी की थी। गत 27 अप्रैल को उदयभान को प्रदेशाध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+