Haryana News: मंत्री अनिल विज की तबीयत जानने अस्पताल पहुंचे CM नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को अचानक अंबाला छावनी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के निवास पर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। अनिल विज पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं और फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
बता दें कि कुछ समय पहले अपने घर के वॉशरूम में गिरने के कारण अनिल विज के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। डॉक्टरों ने उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ाया है और उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी है। मुख्यमंत्री सैनी ने विज की सेहत के बारे में डॉक्टरों से भी जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

इस दौरान अनिल विज के भाई राजिंदर विज और कपिल विज ने मुख्यमंत्री का शॉल भेंट कर आदरपूर्वक स्वागत किया।
विज को बताया 'राजनीतिक मार्गदर्शक'
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने अनिल विज के साथ पुरानी यादें साझा कीं और उन्हें अपना राजनीतिक मार्गदर्शक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विज की अनुभव और कार्यशैली हरियाणा सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विज ने भी मुख्यमंत्री के आगमन पर आभार व्यक्त किया।
40 साल का बेदाग राजनीतिक सफर
15 मार्च 1953 को जन्मे अनिल विज भाजपा के उन चुनिंदा नेताओं में से हैं जिनकी छवि बेहद ईमानदार और स्पष्टवादी रही है। अंबाला कैंट से 6 बार के विधायक रहे विज हरियाणा सरकार में गृह और स्वास्थ्य जैसे भारी-भरकम मंत्रालय संभाल चुके हैं।
2014 और हालिया समय में उनका नाम मुख्यमंत्री की रेस में भी चर्चा का विषय रहा है। लगभग 1.5 करोड़ की संपत्ति के मालिक विज का अब तक का राजनीतिक रिकॉर्ड पूरी तरह बेदाग रहा है और उन पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications