लोकसभा चुनाव के लिए Haryana में नियुक्त हुए चुनाव प्रभारी, CM नायब सैनी ने दी बधाई
Haryana News: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के लिए चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी की घोषणा कर दी है। केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया है। वहीं, राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र सिंह नागर को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की लिस्ट हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने ऑफिशयल एक्स हैंडल पर शेयर की है। साथ ही, उन्होंने लिखा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सतीश पूनिया को हरियाणा का चुनाव प्रभारी और सुरेंद्र सिंह नागर राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय मंत्री को सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं।

हरियाणा में भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियां में जुटी हुई है। इसी कड़ी में केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है। राजस्थान में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा में लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र सिंह नागर को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी के मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से उनकी नियुक्ति की लेटर जारी किया गया है। बता दें कि यूपी के पूर्व मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह को आंध्र प्रदेश का चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। अरुण सिंह आंध्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी होंगे। वहीं, राजस्थान का चुनाव प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्घे को बनाया गया है। विजया रहाटकर को व प्रवेश वर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications