वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए तैयार है हम, सीएम खट्टर ने कहा- यह सोच है बहुत बड़े बदलाव की
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' का स्वागत करते हुए कहा कि हम इसके लिए तैयार है। इस दौरान सीएम खट्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम इस नीति का स्वागत करते हैं।
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी स्वयं आगे बढ़कर इस विषय को आगे बढ़ाया। चूंकि बड़ा काम है, देश में बहुत बड़े बदलाव की सोच है। इस दौरान बोलते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि 1966 तक एक राष्ट्र, एक चुनाव होता थे।

कहा कि उस वक्त पूरे देश में एक ही समय में चुनाव होते थे। बाद में जो सरकार बनी उनका समय अलग-अलग हो गए। सरकारों में मतभेद हो गए, इसलिए कुछ सरकारें बीच में ही टूट गईं। कहा कि संविधान के अंदर ऐसा रूल है कि जो नई सरकार चुनी जाएगी वह अगले 5 सालों के लिए चुनी जाएगी।
तो देश में अलग-अलग सरकारें, अलग-अलग समय पर बनी। इसलिए टाइमिंग बदल गया और अब ऐसी स्थिति आ गई कि दो-चार प्रांतों में चुनाव आ जाते है। इस दौरान उन्होंने कहा यह मुद्दा पहली बार उठा ऐसा नहीं है।
इससे पहले भी यह मुद्दा उठया जा चुका है। सीएम खट्टर ने कहा कि सभी पार्टियां इससे सहमत है। उन्होंने कहा कि यह कबतक होगा इस विषय मैं कुछ कह नहीं सकता। लेकिन, भाजपा ने एक कमेटी बनाई है, जिसने अपना काम शुरू कर दिया है।
सीएम खट्टर ने कहा कि कुछ लोगों का ऐसा कहा कहना है कि शायद 18-23 सितंबर के संसद सत्र के बीच यह मुद्दा उठ सकता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव के हम हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया अब शुरू हो या पांच साल बाद शुरू हो, इस प्रक्रिया के हम तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications