जनसंवाद कार्यक्रम के तहत करनाल पहुंचे सीएम खट्टर, पर्ची-खर्ची को खत्म कर मेरिट के आधार पर दी नौकरी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम खट्टर ने करनाल के रत्नगढ़ गांव पहुंचे और जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आम जनता की समस्याएं सुनी। सीएम खट्टर ने उनका मौके पर ही समाधान किया। बता दें कि करनाल में जनसंवाद के 4 कार्यक्रम रखे गए हैं।

हरियाणा सीएम खट्टर जनसंवाद कार्यक्रम के तहत करनाल के वार्ड नंबर 10 पहुंचे। यहां आम जनता की शिकायतें सुनी और उनका निवारण किया। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि सरकार ने पर्ची-खर्ची को खत्म कर मिशन मेरिट अपनाकर प्रदेश के युवाओं को नौकरी दी है।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि रेडियोग्राफर के पदों पर भर्ती हुए युवाओं को जल्द ही नियुक्ति दी जाएगी। साथ ही, उन्होंने असिस्टेंट ब्लॉक रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर (एबीआरसी) के पद पर तैनात दिव्यांग व्यक्ति की पत्नी के तबादले की समस्या का निवारण किया तथा कुछ लोगों की पेंशन की समस्या का समाधान करते हुए उन्हें वृद्धावस्था सम्मान भत्ते के प्रमाण पत्र वितरित किए।

इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिनः ।। इस मूल मंत्र के साथ हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेशवासियों की सेवा में दिन रात कार्य कर रही है और मेरे परिवार, हरियाणा वासियों की समस्याओं व मांगों का समाधान सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता है।

इसी भाव से जनसंवाद कार्यक्रम लोगों की समस्याओं को सुनने, सरकारी योजनाओं के बारे में उनको अवगत कराने व उनसे मिली सलाह से योजनाओं तथा सेवाओं में आवश्यक बदलाव करने का एक सशक्त माध्यम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+