सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम में CM खट्टर ने युवाओं से किया संवाद, कहा-आर्थिक विकास को गति देने की अपार शक्ति
Haryana News: सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्र में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने युवाओं से संवाद किया। इस दौरान युवाओं की क्षमता पर विश्वास व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनमें आर्थिक विकास को गति देने की अपार शक्ति है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल भी मौजूद रहे।
ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत काल के 4 स्तंभ (युवा शक्ति, नारी शक्ति, हमारे किसान, मध्यम एवं गरीब वर्ग) में से एक युवा शक्ति से सीएम खट्टर ने संवाद किया। इस दौरान लगभग 22,000 युवाओं ने राष्ट्र के भविष्य के पथ पर अपना दृष्टिकोण व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के साथ चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया।

समृद्ध और उन्नत भारत के व्यापक लक्ष्य में योगदान देने की युवाओं की क्षमता पर विश्वास व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में आर्थिक विकास को गति देने की अपार शक्ति है। आने वाले 25 वर्षों में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में युवाशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान होगा।
मुख्यमंत्री ने युवाओं को सफलता के मूल मंत्र देते हुए कहा कि जीवन में वे अपने लक्ष्य को ध्यान में रखें, सकारात्मक सोचें, अनुशासित और धैर्यवान रहें। साथ ही युवा स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, समय का सदुपयोग करें और समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहें।












Click it and Unblock the Notifications