हरियाणा सीएम खट्टर ने पुलिस कर्मियों को दी कई सौगात, वर्दी और राशन भत्ते में की ढाई गुना बढ़ोत्तरी
करनाल में स्थित पुलिस अकादमी का बुधवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था। इस मौके पर मुख्य अतिथि बनकर समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पुलिस कर्मियों को कई सारी सौगात दी।
सीएम खट्टर ने पुलिस कर्मियों की वर्दी और राशन में ढाई गुना बढ़ोत्तरी की है। इसके अलावा पात्र पुलिस कर्मचारियों के परिवहन भत्ते में छह गुना बढ़ोत्तरी की है। इस मौके पर सीएम ने कहा पुलिस को दिए जाने वाले राशन भत्ते को अब डाइट मनी के नाम से जाना जाएगा।

मनोहर लाल खट्टर ने पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पीटीसी में काम करने वाले कर्मचारियों को बेसिक वेतन का 20 फीसदी विशेष भत्ता देने का भी ऐलान किया है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों के बच्चे की बेहतर शिक्षा के लिए हर पुलिस लाइन में ई-लाइब्रेरी भी खुलेगी।
मुख्यमंत्री खट्टर ने इसके साथ ही ऐलान किया कि डीएसपी लेवल के अफसरों को साल में एक बार 5 हजार रुपये वर्दी भत्ते के रूप में मिलता था उसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया है। यानी डीएसपी लेवल के अधिकारियों को अब वर्दी भत्ते के रूप में दस हजार रुपये मिलेंगे।
बढ़ाया गया परिवहन भत्ता
मुख्यमंत्री ने हरियाणा पुलिस में तैनात कॉस्टेबल और हेड कॉन्सटेबल को हर महीने मिलने वाले परिवहन भत्ते को भी बढ़ा दिया है। पहले इन्हें हर महीने परिवहन भत्ते के रूप में 120 रुपये मिलता था जिसे सीएम ने बढ़ाकर 720 रुपये कर दिया गया है। यानी हरियाणा में कॉस्टेबल और हेड कॉन्सटेबल को हर महीने इस मद में 720 रुपये मिलेगा। इसके अलावा एसआई और इंस्पेक्टर को भी हर माह 100 रुपये परिवहन भत्ता देने का मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है।
थानों की रैंकिंग होगी
प्रदेश के थानों की अब रैंकिंग होगी, थानों को एक से 7 स्टार तक मिलेंगे। पुलिसकर्मियों के बच्चे की बेहतर शिक्षा के लिए हर पुलिस लाइन में ई-लाइब्रेरी भी खुलेगी।
डीएसपी स्तर के अधिकारियों का दोगुना किया गया वर्दी भत्ता
डीएसपी को 5000 रुपये वर्दी भत्ता मिलता था, अब उन्हें वर्ष में 10 हजार रुपये वर्दी भत्ता मिलेगा। प्रदेश के थानों की अब रैंकिंग होगी, थानों को एक से 7 स्टार तक मिलेंगे। पुलिसकर्मियों के बच्चे की बेहतर शिक्षा के लिए हर पुलिस लाइन में ई-लाइब्रेरी भी खुलेगी।












Click it and Unblock the Notifications