हरियाणा: धान खरीद को लेकर बवाल अब शांत, किसानों ने की प्रदर्शन वापस लेने की घोषणा

चंडीगढ़, 02 अक्टूबर: हरियाणा के किसानों ने शनिवार को करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास का घेराव किया। किसान प्रदेश में धान की खरीद शुरू होने में देरी के मुद्दे पर खट्टर के निवास के 'घेराव' के लिए इकट्ठा हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर तैनात थे। प्रदर्शनकारी किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद किसान और पुलिस आपस में उलझ गए। वहीं किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। वहीं अब किसानों ने प्रदर्शन वापस लेने की घोषणा कर दी है।

Haryana

अब संयुक्त किसान मोर्चा ने खरीफ फसलों की खरीद जल्द शुरू करने के लिए प्रदर्शन वापस लेने की घोषणा की। केंद्र सरकार ने हरियाणा और पंजाब में कल से खरीद शुरू करने का फैसला किया है। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि किसानों की ओर से आज कई जगह धरना प्रदर्शन किया गया कि धान की खरीद को जल्दी कराया जाए। हमें भी संवेदनशीलता का एक विषय ध्यान में है कि खरीद वास्तव में शुरू होनी चाहिए। अब निर्णय हो गया है, अब वो अपना धरना समाप्त करेंगे।

किसानों ने पुलिस के बैरिकेड्स तोड़े

दरअसल, हरियाणा में 10 अक्टूबर तक धान खरीद में देरी के बाद किसानों का सब्र टूट गया। जिसके बाद सीएम के आवास का घेराव करने के किसान एकत्रित हुए और पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ दिए। पुलिस ने उनके खिलाफ वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। करनाल में हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर के आवास के बाहर काफी संख्या में किसान जमा थे।

Recommended Video

    Haryana: Protest कर रहे Farmers पर Police ने जमकर बरसाई लाठियां | वनइंडिया हिंदी

    सीएम के अलावा विधायक आवास का भी घेराव

    सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास के अलावा प्रदर्शनकारी किसानों ने और बीजेपी विधायकों के घरों का भी घेराव किया है। भाजपा विधायक असीम गोयल के आवास के बाहर भी किसान जमा हो गए। किसानों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था।

    पंचकूला में लाठीचार्ज

    इधर, पंचकूला के चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर धान खरीद में देरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी लोगों ने पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ डाले, जिसके बाद लोगों पर काबू करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारी।

    सरकार के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा

    किसान कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान अब धान की खरीद में देरी को लेकर नाराज हैं। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से धान खरीद को 10 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया है। यानी की अब 11 अक्टूबर से खरीद करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक बारिश की वजह से धान में नमी आ गई होगी, इसलिए थोड़ा सूखने के लिए खरीद की डेट आगे बढ़ाई गई है, जिससे नाराज किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+