हरियाणा सीएम खट्टर ने चंडीगढ़ आवास में कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ मनाई दिवाली
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास संत कबीर कुटीर में कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया। मुख्यमंत्री को कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने सभी कर्मियों को दीपों के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव सभी के जीवन में नया प्रकाश और सुख समृद्धि लेकर आए। दीपावली का त्यौहार हर व्यक्ति के जीवन में नया प्रकाश और सुख-समृद्धि लेकर आए।

सीएम ने अपनी बात की शुरूआत जय श्री राम से कतरे हुए कही हमारे प्रत्येक त्यौाहर समरसता, खुशियां और समृद्धि लेकर आते हैं, दीपावली का यह पर्व तो और विशेष है जब भगवानरामजी के भव्य मंदिर का निर्माण अयोध्या में हो रहा है।
आज संत कबीर कुटीर ( मुख्यमंत्री आवास ) पर पधारे स्नेहीजनों से भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ दी। प्रभु श्री राम जी की अपार कृपा पूरे प्रदेशवासियों पर बनी रहे, यही कामना है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की तारीफ करते हुए कहा
साल भर वर्ष भर पूरे समर्पण के साथ मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर कार्य करने वाला हर छोटा-बड़ा व्यक्ति मेरे परिवार का सदस्य है और उनके साथ दीपावली की खुशियां बांटना मेरे लिए प्रसन्नता की बात है। आज आवास पर उनके साथ खुशियां साझा की तथा सभी के जीवन में आशा, उमंग एवं खुशियों के संचार की कामना की। सुरक्षा में तैनात जवानों संग दीपावली मनाई और उनका मुंह मीठा करवाया। मेरी ओर से देश के सभी वीर जवानों को इस पावन एवं मंगलमयी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications