Haryana Chunav 2024 Voting: हरियाणा विधानसभा चुनाव में रोहतक-भिवानी में हो गया पंगा, पूर्व MLA के कपड़े फाड़े

Rohatak Voting percentage: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में शनिवार को वोटिंग हो रही है। रोहतक के महम से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस कैंडिडेट बलराम दांगी के पिता पर हमले का आरोप लगाया। धक्कामुक्की में उनके कपड़े फट गए। भिवानी में भी झड़प हुई है।

भिवानी जिले में 9.72 फीसदी मतदान हुआ है। यहां की भवानी खेड़ा में 13.00 प्रतिशत, भिवानी में 8.40 प्रतिशत, लुहारु में 7.50 और तोशाम में 10 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Haryana Chunav 2024 Voting percentage

रोहतक जिले में गढ़ी सांपाला किलोई सीट पर 15 प्रतिशत, कलानौर में 12.71 प्रतिशत, महम में 8.20 प्रतिशत और रोहतक में 6.50 फीसदी मतदान हुआ है।

सुबह साढ़े नौ बजे तक हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 9.53 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। सभी जिलों में सबसे ज्‍यादा वोट 12.71% जींद जिले में पड़े हैं। जींद की जुलाना सीट से रेसलर विनेश फोगाट चुनाव लड़ रही हैं। यहां पर सबसे ज्‍यादा 14.50% फीसदी मतदान हुआ है।

5वीं हरियाणा विधानसभा के लिए सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। साल 2024 के विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर 1031 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। कुल 20 हजार 629 मतदान केंद्रों पर 2 करोड़ 03 लाख 54 हजार 350 मतदाता वोट डाल सकेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे प्रदेश में सुरक्षा बलों की 225 कंपनियां तैनात की गई हैं। 30 हजार पुलिसकर्मी, 21 हजार से ज्‍यादा होमगार्ड, 11 हजार एसपीओ की ड्यूटी लगाई गई है। सभी मतदान केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

जींद जिले की सीटों पर मतदान

जींद सीट - 12.70%
जुलाना सीट - 14.50%
नरवाना सीट - 13.00%
सफीदों सीट - 12.50%
उचाना कलां सीट - 11 .70%

किस जिले में कितना प्रतिशत मतदान?

अंबाला-11.87%
भिवानी-9.72%
चरखी दादरी -9.08%
फरीदाबाद -8.82%
फतेहाबाद -11.81%
गुरुग्राम -6.10%
हिसार -8.49%
झज्‍झर -8.43%
जींद -12.71%
कैथल -11.10%
कुरुक्षेत्र -10.57%
महेंद्रगढ़ -11.51%
मेवात -10.64%
पलवल -12.54%
पंचकूला -4.08%
पानीपत -7.49%
रेवाड़ी -9.27%
रोहतक -10.76%
सिरसा -9.87%
सोनीपत -7.98%
यमुनानगर -9.27%

(सुबह साढे 9 बजे की स्थिति)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+