हरियाणा में नतीजों के बाद क्या BJP के साथ जाएगी JJP? दुष्यंत चौटाला ने वोट डालने के बाद क्या कहा?
Haryana Election Dushyant Chautala: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए आज 05 अक्टूबर को मतदान हो रहे हैं। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और उचाना कलां सीट से जेजेपी के उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला अपनी पत्नी और मां के साथ सिरसा के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे थे। जहां उन्होंने चुनावी नतीजों के बाद गठबंधन की संभावनाओं पर बात की।
जननायक जनता पार्टी (JJP) पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन में हरियाणा में सत्ता में थी। लेकिन जनवरी 2024 में भाजपा के साथ जेजेपी ने गठबंधन तोड़ लिया था। इसी बात को लेकर चर्चा है कि क्या चुनावी नतीजे आने के बाद जेजेपी फिर से भाजपा के साथ गठबंधन करेगी?

ये भी पढ़ें- Dushyant Singh Vs Vaibhav Gehlot: 2 पूर्व CM के बेटों का परिणाम, दुष्यंत 5वीं बार जीते, वैभव दूसरी बार हारे
दुष्यंत चौटाला बोले- किसके साथ गठबंधन होगा इसका फैसला बाद में
दुष्यंत चौटाला ने फिलहाल इस संभावनाओं पर बयान देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इतना कहा है कि किसके साथ गठबंधन होगा इसका फैसला चुनाव के नतीजे आने के बाद होगा। चुनाव जेजेपी आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि इस बार हम आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन में हैं और हमें अच्छी संख्या मिलेगी।"
दुष्यंत चौटाला ने कहा, ''मैं हर नागरिक से अनुरोध करता हूं कि वे बाहर जाएं और वोट करें। यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा क्षण है और इस सबसे बड़े क्षण में, हर किसी का वोट एक है। इस वोट में, आपकी आज की शक्ति अगले 5 वर्षों के लिए राज्य का भविष्य बनाएगी।"
ये भी पढे़ं- Haryana Election: कौन पूरे करेगा हरियाणा के युवाओं के सपने? मनु और विनेश ने मतदान के बाद खुलकर कही दिल की बात
दुष्यंत चौटाला बोले- हमारे गठबंधन को भारी बहुमत मिलेगा
दुष्यंत चौटाला ने कहा, ''यह लोकतंत्र का बहुत बड़ा उत्सव है और मैं हरियाणा की जनता से अपील करता हूं कि उनका वोट हरियाणा का भविष्य तय करेगा, इसलिए आप सभी अपने घरों से निकलें और शाम 6 बजे तक ज्यादा से ज्यादा वोट डालें। हमें पूरा भरोसा है कि जिस तरह से हमने हरियाणा के लिए काम किया है, हमारे गठबंधन को भारी बहुमत मिलेगा और हमारे सहयोगियों को हरियाणा के विकास के लिए काम करने का मौका दिया जाएगा...सभी 90 विधानसभा क्षेत्र एक जैसे हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमें पिछले चुनाव से ज्यादा वोट मिलेंगे।''
ये भी पढ़ें- Haryana Chunav Voting: हरियाणा में सुबह साढ़े 9 बजे तक 9.53 प्रतिशत मतदान, जुलाना में बंपर वोटिंग












Click it and Unblock the Notifications