Haryana Chunav 2024: हरियाणा मतदान से पहले जानिए वो बागी, जो BJP-कांग्रेस के लिए बने सिरदर्द

Haryana Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में मतदान की उल्‍टी गिनती शुरू हो गई है। आज 3 अक्‍टूबर की शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। 5 अक्‍टूबर को वोटिंग व 8 अक्‍टूबर को काउंटिंग के साथ ही हरियाणा को नई सरकार मिल जाएगी। हरियाणा में इस बार भाजपा-कांग्रेस के लिए बागी सिरदर्द बने हुए हैं।

हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए एडी से लेकर चोट तक लगा रही है जबकि कांग्रेस 10 साल बाद सत्‍ता हाथ में चाह रही है, मगर कांग्रेस हो या भाजपा? इस बार बागी दोनों के लिए चुनौती बने हुए हैं।

Haryana Chunav 2024 Voting

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। सभी सीटों पर एक साथ वोट डाले जाएंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कुल 1028 उम्‍मीदवार हैं। भाजपा के 33 और कांग्रेस के 36 बागियों ने निर्दलीय या छोटे दलों की टिकटों पर ताल ठोक रखी है। हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा 46 सीटें हैं। बागी कई सीटों पर भाजपा-कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकते हैं।

हरियाणा चुनाव में प्रमुख बागी

हिसार में भाजपा की बागी सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला व कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां हैं। जींद जिले में कांग्रेस के बागी प्रदीप गिल, भाजपा के बागी जसबीर देशवाल, रणजीत चौटाला, सफीदों से बचन सिंह आर्य, लाडवा से संदीप गर्ग, असंध से जिलेराम शर्मा, महम से राधा अहलावत, हथीन से केहर सिंह रावत, फरीदाबाद जिले की पृथला सीट दीपक डागर, जगाधारी में कांग्रेस के बागी आदर्शपाल, गुड़गांव में बागी नवीन गोयल, गन्‍नौर में बागी देवेंद्र कादयान आदि प्रमुख हैं।

भाजपा-कांग्रेस ने की कार्रवाई

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में उम्‍मीदवारों की सूची जारी होने के साथ ही दोनों पार्टियों में बगावत शुरू हो गई थी, जो नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि तक जारी रही। कांग्रेस ने पार्टी उम्‍मीदवारों के खिलाफ बगावत करने वाले 24 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया। इन्‍हें छह-छह साल के लिए निलंबित भी किया है। भाजपा ने आठ बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की, जिसमें पूर्व मंत्री चौटाला व आर्य भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+