Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Haryana Chunav 2024: हरियाणा की 90 सीटों पर चुनाव में तैनात होंगे 62 हजार जवान, नूंह अतिसंवेदनशील

  • हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में केंद्रीय सुरक्षा बलों की 225 कंपनियां तैनात होंगी।
  • हरियाणा चुनाव 2024 में गुरुग्राम,फरीदाबाद, अंबाला में सबसे ज्यादा नकद रुपए सीज किए गए हैं।
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में नूंह जिला अतिसंवेदशील है।
  • नूंह जिले में पैरामिलट्री फ़ोर्स की 13 कंपनियां व हरियारबंद पुलिसकर्मी तैनात किए हैं।

Haryana Chunav 2024 Security: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बुधवार को गुरुग्राम में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर बताया कि प्रदेश की सभी 90 सीटों पर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच 5 अक्‍टूबर को वोट डाले जाएंगे और 8 अक्‍टूबर मतों की गिनती की जाएगी।

हरियाणा डीजीपी शत्रुजीत कपूर के अनुसार हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 225 केंद्रीय सुरक्षा बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं। 30 हजार पुलिसकर्मी, 21 हजार से ज्‍यादा होमागर्ड, 11 हजार एसपीओ की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान की जिम्‍मेदारी लगभग 62 हज़ार जवानों के कंधों पर रहेगी।

Haryana Chunav 2024

हरियाणा डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बताया कि 218 इंटरस्‍टेट और स्‍टेट के अंदर के 13 नाकों पर भी सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। कोई भी अवांछनीय गतिविधि नहीं होने दी जा रही है। नाकों पर 500 से फ्लाइंग स्क्वायड कार्रवाई कर रही हैं।

हरियाणा चुनाव 2024 में 60 करोड़ रुपए सीज

हरियाणा डीजीपी के अनुसार गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला मे सबसे ज्यादा रुपए बरामद किए गए हैं। पूरे हरियाणा में अब तब चुनाव के दौरान 60 करोड़ रुपए सीज किए गए हैं। शराब व ड्रग्‍स भी पकड़ी गई हैं। 462 स्‍टेटिक सर्वे टीम हैं। क्‍यूआरटी भी है।

हरियाणा डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बताया कि जिस तरह लोकसभा चुनाव 2024 में पूरे हरियाणा में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। कहीं भी पुनर्मतदान की जरूरत नहीं पड़ी थी। उसी तरह से विधानसभा चुनाव 2024 में भी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। 100 फीसदी मतदान करवाने का लक्ष्‍य रखा है।

हरियाणा चुनाव 2024 में 3740 बूथ संवेदशनशील

पूरे हरियाणा में 3740 संवेदशनशील व अतिसंवेदशील बूथ हैं। सभी जगहों पर पैरामिलट्री फोर्स तैनात की गई है। इन बूथों पर पुलिस की भी अलग से व्‍यवस्‍था होगी। पूरे हरियाणा में कुल 20629 बूथों पर हैं। सभी पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों का सीधा सम्‍पर्क जिला कंट्रोल रूम व जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, आरओ व पुलिस अफसरों के पास होगा।

हरियाणा चुनाव 2024 में नूंह जिला अतिसंवेदनशील

हरियाणा डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बताया कि हर पांच-छह किलोमीटर पर एक पेट्रोलिंग पार्टी मौजूद रहेगी, जो किसी भी बूथ पर जरूरत पड़ने पर तुरंत पहुंच सकेगी। नूंह जिला अतिसंवेदशील इलाकों में से एक है। यहां पर पैरामिलट्री फ़ोर्स 14 कंपनियां तैनात की गई हैं। इनके अलावा हरियाणा पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे।

हरियाणा चुनाव 2024 में 3 बदमाशों का एनकाउंटर

हरियाणा डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बताया कि गुरुग्राम से 10 करोड़ रुपए सीज हकिए गए हैं। गुरुग्राम पुलिस ने 27 हज़ार लीटर शराब भी बरामद की है। नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। हरियाण पुलिस की मुठभेड़ में तीन बदमाशों का एनकाउंटर किया गया है। कई गैंगस्टरों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+