PM Modi in Gohana: गोहाना में गरजे पीएम मोदी, बोले-BJP सरकार में हरियाणा खेती-उद्योग में बना टॉप राज्य

PM Modi in Gohana Sonipat Rally: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में आज 25 सितंबर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोनीपत जिले के गोहाना में चुनावी रैली को सम्‍बोधित कर रहे हैं।

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि "भाजपा सरकार में हरियाणा आज खेती और उद्योग दोनों मामलों में देश के टॉप राज्यों में अपनी जगह बना रहा है। जब औद्योगीकरण बढ़ता है तो इसका सबसे अधिक फायदा गरीब, किसान और दलित को होता है..."

PM Modi in gohana Sonipat

किसानों पर क्‍या बोले?
पीएम मोदी ने कहा कि तिलहन की खेती करने वालों किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सूरजमूखी के आयात पर 20 फीसदी टैक्‍स लगा दिया। इससे हरियाणा में सुरजमूखी की खेती करने वाले किसानों को अच्‍छे दाम मिलेंगे। यह इसलिए कर रहे ताकि तिलहन की खेती को बढ़ावा मिले।

युवाओं पर क्‍या बोले?

हरियाणा के सोनीपत में गोहाना रैली में पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं का भविष्‍य भाजपा में सुरक्षित है। हमारे सीएम पर हरियाणा में कोई भष्‍ट्राचार के आरोप नहीं लगे। पर्ची-खर्ची से सब खत्‍म किया। सोनीपत तक मेट्रो विस्‍तार को मंजूरी दी गई है।

खिलाड़ियों पर क्‍या बोले?

हरियाणा भारत की मेडल फैक्‍ट्री भी है। ओलंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों की बड़ी भूमिका रही। आगामी ओलंपिक अपने यहां होंगे। देश की खेल विवि भी भाजपा ने सोनीपत में बनाई है।

हरियाणा के जाटलैंड गोहाना हलका व कांग्रेस के गढ़ वाली इस सीट पर पीएम मोदी की चुनावी रैली कई मायनों में खास है। गोहाना रैली के जरिए पीएम मोदी सोनीपत, रोहतक और पानीपत जिले की 22 सीटों को साध रहे हैं।

बता दें कि गोहाना में पीएम मोदी की जन आशीर्वाद रैली के लिए विशाल पांडाल लगाया गया है। करीब 25 एकड़ में लगाए गए पांडाल में 22 हजार लोगों के बैठने की व्‍यवस्‍था की गई है। पूरे रैली स्‍थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त किए गए हैं।

पीएम मोदी की गोहाना चुनावी रैली में 10 डीसीपी, 30 से अधिक एसीपी, 100 इंस्पेक्टर के अलावा 1500 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। रैली में सोनीपत की 9, रोहतक की 9 और करनाल लोकसभा क्षेत्र की 4 विधानसभा सीटों के प्रत्याशी शामिल हो रहे हैं।

गोहाना में भाजपा आज तक नहीं जीत पाई। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में पीएम मोदी के दौरे से यहां भाजपा को खाता खुलने की उम्‍मीद है। गोहाना में पीएम मोदी अपनी इस रैली के जरिये, जाट, ओबीसी, ब्राह्मण और सिख वोटरों को साधने की कोशिश की गई है।

Haryana Chunav 2024 PM Narendra Modi

गोहाना सीट पर कांग्रेस के जगबीर मलिक बीते तीन चुनाव से जीत रहे हैं। इस बार भी वे जीत का चौका लगाने के लिए सियासी मैदान में हैं। इनेलो ने 2005 में यह सीट जीती थी। लेकिन उसके बाद से ही कांग्रेस को यहां पर कोई नहीं हरा पाया है।

गोहाना, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा

वर्तमान विधायक जगबीर मलिक, कांग्रेस (4152 वोटों से जीत)
कुल वोटर-194191 पुरुष-103426 महिला-90765

डॉ. अरविंद शर्मा, भाजपा उम्‍मीदवार
उम्र-61 साल
शिक्षा- डेंटल सर्जन
करियर- तीन सीटों से सांसद चुने जा चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में हार का मुंह देखना पड़ा।

जगबीर मलिक, कांग्रेस उम्‍मीदवार
उम्र-74 साल
शिक्षा- स्‍नातक
करियर-साल 2004 से लगातार चुनाव लड़ते आ रहे हैं। वर्तमान में विधायक भी हैं।

सीट का गणित-लगातार चार बार से कांग्रेस जीत रही है। भाजपा का खाता भी नहीं खुला।

गोहाना सीट अजब-गजब रिकॉर्ड

गोहाना सीट जितने अजब-गजब रिकॉर्ड रखती है, उसके मतदाता भी अपने अलग मिजाज के लिए जाने जाते हैं। गोहाना को कांग्रेस का अभेद किला माना जाता है। यहां के लोग लीक छोड़कर जिसकी लहर चल रही होती है उसकी उलटी दिशा में चलते हैं। 2024 के विधानसभा चुनावों में किसका दबदबा होगा ये जनता तय करेगी, लेकिन गोहाना की जनता इस बार भी चौंकाने वाले नतीजे दे सकती हैं। इस सीट पर सबसे ज्यादा 10 बार जाट उम्मीदवार ही जीता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+