Dharam Singh Chhoker: कांग्रेस के धर्मसिंह छौक्कर ने नहीं किया सरेंडर, गिरफ्तारी से बचने को उठाएंगे यह कदम
Dharam Singh Chhoker Samalkha: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच कर रहे समालखा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर ने अभी तक कोर्ट के समक्ष सरेंडर नहीं किया है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने धर्म सिंह छौक्कर को दो अक्टूबर की शाम छह बजे तक सरेंडर करने को कहा था। सरेंडर नहीं करने की स्थिति में पुलिस को धर्म सिंह छौक्क्र को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया था।
दैनिक जागरण की एक खबर के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर (Dharam Singh Chhoker) को दो अक्टूबर को शाम छह बजे तक सरेंडर नहीं किया और कहा कि उनका पक्ष कोर्ट के समक्ष उनके वकील रखेंगे। हाईकोर्ट के आदेश को लेकर के दिनभर चर्चाएं चलती रहीं। दूसरे दलों के चुनाव कार्यालयों में भी इस विषय पर चर्चा चलती रही।

कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर दिनभर चुनाव प्रचार में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि चुनाव में विरोधी लोग उनके खिलाफ अफवाह फैला रहे हैं। राजनीतिक साजिश रची जा रही है। उनके खिलाफ अगर गैर जमानती वारंट जारी होता तो वे सरेंडर करते। धर्मसिंह छौक्कर का कहना है कि वे न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं। उनके वकील हाईकोर्ट में इस बाबत पक्ष रखेंगे। वरिंदर सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर बताया था कि कई FIR और ED द्वारा छौक्कर के खिलाफ दर्ज शिकायत में गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद न तो पुलिस और न ही ED उन्हें गिरफ्तार कर रही है।
गांव किवाना में छौक्कर ने लोगों को संबोधन के दौरान धर्म सिंह छौक्कर ने कहा कि 'मेरे खिलाफ झूठा एजेंडा चलाया जा रहा है। मेरे खिलाफ कोई आदेश होते, तो मैं यूं लोगों के बीच अपना भाषण नहीं दे रहा होता। एजेंडा झूठा ही सही, लेकिन इससे मेरा प्रचार हुआ है। कहावत है कि वो नेता ही क्या, जिसके चर्चें न हो। आज पूरा देश मुझे जान गया है। वहीं, उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ भी ऐसा ही मसाला तैयार किया हुआ था। लेकिन जनता ने उन्हें भी बचाया और मुझे भी जेल नहीं जाने दिया।
बता दें कि छौक्कर पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने घर खरीदारों के पैसों की धोखाधड़ी में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। इसी मामले में 5 महीने पहले ED ने उनके बेटे को गिरफ्तार किया था। जो अभी तक जेल में है।
छौक्कर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबियों में गिने जाते हैं। धर्म सिंह छौक्कर, उनके बेटे सिकंदर सिंह और विकास छौक्कर माहिरा रियल एस्टेट समूह के मालिक और प्रमोटर हैं। प्रदेश की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होना है। मतदान से ठीक 4 दिन पहले हाईकोर्ट ने छौक्कर के खिलाफ यह फैसला सुनाया है।












Click it and Unblock the Notifications