Haryana Chunav 2024: वोटिंग से पहले AAP-JJP प्रत्याशी पीछे हटे, अमर कांग्रेस में, रघुनाथ BJP में गए
Nilokheri Panipat Rural News: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में आज शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। हरियाणा में 5 अक्टूबर को हो रहे मतदान से पहले दो पार्टियों के उम्मीदवार पीछे हट गए हैं। दोनों अब चुनाव नहीं लड़ेंगे और भाजपा-कांग्रेस में चले गए हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में एनवक्त पर पीछे हटने वालों में आरक्षित सीट नीलोखेड़ी से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अमर सिंह और पानीपत ग्रामीण से जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी रघुनाथ कश्यप हैं।

खबर है कि आप प्रत्याशी अमर सिंह ने पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा है। ये चुनाव प्रचार छोड़ चंडीगड गए थे। इनका फोन भी बंद आ रहा था। जजपा प्रत्याशी रघुनाथ कश्यप ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। दोनों के खिलाफ इनकी पार्टी ने कार्रवाई की भी तैयारी कर ली है।
इन्होंने भी ज्वाइन की कांग्रेस-भाजपा
कोसली सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह, पार्षद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हराने वाले सुरेंद्र माडिया व भाजपा के बागी निर्दलीय उतरे रामपाल यादव भी कांग्रेस में शामिल हो गए। भाजपा के पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक संजय ठेकेदार कांग्रेस में चले गए। राई में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य जसपाल आंतिल ने भाजपा ज्वाइन की। भाजपा ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।

नीलोखेड़ी (एससी) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायक धर्मपाल गोंदर, निर्दलीय (2019 में 2222 वोटों से जीत)
कुल वोटर-232935 पुरुष-120855 महिला-112080
भगवान दास, भाजपा उम्मीदवार
उम्र-55 साल
शिक्षा-स्नातक
करियर-भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे चुके हैं।
साल 2014 में विधायक भी बने।
शमशेर सिंह गोगी, कांग्रेस उम्मीदवार
उम्र-68 साल
शिक्षा- स्नातक
करियर-साल 2019 में विधानसभा चुनाव लड़ा। नरेंद्र सिंह को हराया।
सीट का गणित-पिछले 4 चुनाव में दो बार इनेलो, 1 बार भाजपा व 1 बार कांग्रेस जीती।
पानीपत ग्रामीण, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायकमहिपाल ढांडा, भाजपा (2196 वोटों से जीत)
कुल वोटर-285320 पुरुष-152495 महिला-132825
महिपाल ढांडा, भाजपा उम्मीदवार
उम्र-49 साल
शिक्षा-स्नातक
करियर-लंबे समय से भाजपा व संगठन से जुड़े हुए हैं। हरियाणा में दो बार विधायक व अभी राज्यमंत्री हैं।
सचिन कुंडू, कांग्रेस उम्मीदवार
उम्र-36 साल
शिक्षा-बीए
करियर-अभी तक तीन चुनाव हुए हैं। पिछले दो चुनाव में भाजपा जीत रही।
सीट का गणित-अभी तक तीन चुनाव हुए। पिछले दो चुनाव से भाजपा जीत रही।












Click it and Unblock the Notifications