हरियाणाः पराली न जलाने पर किसानों को सरपंच ने प्लेन से घुमाया, माता वैष्णो देवी का कराया दर्शन

हरियाणा। देश की राजधानी समेत कई शहरों में बढ़ते प्रदूषण का मुख्य कारण किसानों द्वारा पराली जलाने को मुख्य कारण बताया जा रहा है। यही कारण है कि राज्य की सरकार किसानों को पराली जलाने से मना कर रहा है। हालांकि अभी भी कई गांवों में किसानों पराली जला रहे हैं। लेकिन इसी सिलसिले मे हरियाणा राज्य के चरखी दादरी इलाके में किसानों द्वारा पराली ना जलाने पर गांव के सरपंच ने हवाई सैर कराया है।

haryana charkhi dadri sarpanch give rewards to farmer

हवाई सैर करने वाले किसानों ने संकल्प लिया कि वो दूसरे किसानों को पराली जलाने से रोकेंगे और जागरुक करेंगे। जिले के घिकाड़ा गांव के सरपंच सोमेश ने किसानों को पराली नहीं जलाने पर हवाई सैर कराने की पिछले साल घोषणा की थी। सरपंच सोमेश ने बताया कि गांव घिकाड़ा में पिछले दिनों पराली नहीं जलाने वाले 15 किसानों को हवाई सैर कराने के लिए चुना।

सरपंच ने बताया कि वह पिछले साल पराली नहीं जलाने वाले किसानों को गुजरात तक हवाई सफर करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि बीते 30 अक्टूबर को इन सभी किसानों को सबसे पहले हिसार अग्रोहा धाम ले जाया गया। वहां दर्शन के बाद उन्होंने फिरोजपुर जिले में हुसैनीवाला स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय सीमा सुरक्षाबल के जवानों की परेड देखी। इसके अगली सुबह वह सभी को बठिंडा से हवाई मार्ग से जम्मू ले गए।

यह भी पढ़ेंः पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई, पंजाब में 22 किसान गिरफ्तार, 45 एफआईआर दर्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+