सरकार बनने के सवा 2 साल में हरियाणा मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज, कौन-कौन बने मंत्री? CM ने बताया
चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा को सत्ता में 7 साल से ज्यादा हो गए हैं। विगत विधानसभा चुनाव के बाद सवा 2 साल में यहां मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज हो रहा है। इस बारे में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुद ऐलान किया। हरियाणा निवास भवन में खट्टर ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार का सस्पेंस अब खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, जजपा से देवेंद्र बबली और भाजपा से कमल गुप्ता बनेंगे मंत्री। दोनों आज शाम 4 बजे शपथ भी लेंगे।

JJP से देवेंद्र बबली और BJP से कमल गुप्ता मंत्री
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा जा रहा है कि, आज शाम को 4:00 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। जिसके अनुसार, टोहाना के जजपा विधायक देवेंद्र बबली कैबिनेट और हिसार के भाजपा विधायक डॉ.कमल गुप्ता को राज्य मंत्री बनाया जाएगा। इन दोनों को प्रदेश के राज्यपाल पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। हालांकि, इन दोनों के नाम सोमवार को ही तय हो गए थे। खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की घोषणा के बाद अब उन चर्चाओं पर विराम लग गया है, जिनमें मंत्रिमंडल में कुछ मंत्रियों की छुट्टी होने की चर्चा हो रही थी।

एक मुख्यमंत्री और एक उपमुख्यमंत्री
मालूम हो कि, हरियाणा में एक मुख्यमंत्री और एक उपमुख्यमंत्री हैं। भाजपा के मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हैं, तो जजपा के दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री हैं। इनके अलावा 10 मंत्री हैं। जजपा से अनूप धानक मंत्री बने। वहीं, भाजपा से अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, संदीप सिंह, ओमप्रकाश यादव, जेपी दलाल, डा.बनवारी लाल, कमलेश ढांडा को मंत्री की कुर्सी मिली। निर्दलीय रणजीत सिंह चौटाला भी मंत्री हैं। अब जजपा के एक और नेता राज्यमंत्री बनाए जा रहे हैं।

ऐसी है हरियाणा विधानसभा की स्थिति
हरियाणा विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। जिनमें से 40 सीटें जीत कर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी। स्पष्ठ बहुमत (46 सीट) न मिलने के कारण पार्टी ने जजपा से गठबंधन किया। जजपा भाजपा की सहयोगी पार्टी बन गई। जजपा की 10 सीटें हैं। उसने भाजपा के साथ गठबंधन में सरकार बनाई है। वहीं, विधानसभा की पार्टी वाइज स्थिति देखें तो कांग्रेस यहां दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। जिसके पास 31 विधायकों के साथ है। इनके अलावा इनेलो और हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) का एक-एक और 07 निर्दलीय विधायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications