हरियाणा सरकार 2021-22 के बजट की तैयारियों में जुटी, 10 फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई

चंडीगढ़। केंद्रीय बजट पेश होने के बाद से हरियाणा सरकार भी अपने 2021-22 के बजट की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 10 फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। अधिकारियों ने बताया कि, इस बैठक में बजट सत्र बुलाने पर फैसला किया जा सकता है। साथ ही कई मुद्दों पर चर्चा भी संभव है। जनसंपर्क एवं सूचना विभाग के अनुसार, मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में 10 फरवरी को सुबह 11 बजे सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल पर बैठक होगी।

haryana budget 2021-22 : Cabinet Meeting To Be Held On February 10

हरियाणा के वित्त मंत्री भी हैं खट्टर
विभाग द्वारा बताया गया कि, जब बैठक होगी तो मंत्रिमंडल सदस्यों की सहमति से विधानसभा सभा का बजट सत्र बुलाने और बजट पेश करने की तारीखों की घोषणा होगी। हालांकि, सत्र इसी महीने के अंतिम सप्ताह से या मार्च के पहले हफ्ते में बुलाया जा सकता है। बता दिया जाए कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के वित्त मंत्री भी हैं। गठबंधन सरकार का पहला बजट भी उन्होंने ही पेश किया था।

haryana budget 2021-22 : Cabinet Meeting To Be Held On February 10

विशेषज्ञ संभावना जता रहे हैं कि, सूबे में इस बार के बजट का फोकस कोरोना महामारी और इससे निपटने वाली वैक्सीन हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+