Haryana Board Result: 12वीं का रिजल्ट जारी, नैंसी ने किया टॉप
Haryana Board Result ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार कुल 5,59,738 रजिस्ट्रेशन बोर्ड को प्राप्त हुए थे।

हरियाणा 12वीं बोर्ड के छात्रों का परीक्षा परिणामों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच या एचबीएसई) यानी हरियाणा बोर्ड के 12वीं के छात्रों के सोमवार दोपहर नतीजे घोषित कर दिए गए। इस बार भी लड़कों को पछाड़ते हुए लड़कियों ने बाजी मारी है।
12वीं बोर्ड में नैंसी ने टॉप किया। इसी के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर भी लड़कियां रहीं। इसके अलावा तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 3 लड़कियां रहीं, जिनमें जहांगीर पुरी की कनुज, रोहतक की मानसी सैनी और हिसार की प्रिया शामिल हैं। तीनों ने एक सामान 496 अंक हासिल किए।
हरियाणा बोर्ड 12वीं के परिणामों में 87.11 प्रतिशत बेटियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों का प्रतिशत 76.43 रहा। मैरिट लिस्ट में टॉप 3 में 5 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है, जो कि सभी लड़कियां हैं।
हरियाणा बोर्ड को कक्षा 10वीं और 12वीं की अंतिम परीक्षा के लिए कुल 5,59,738 रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए थे। रिजल्ट आ गया है, ऐसे में छात्र bseh.org.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
बात करें पिछले साल की तो कुल 90.51 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं, जबकि लड़कों का आंकड़ा 83.96 प्रतिशत था। वहीं 12वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.08 था।
पासिंग मार्क कितना?
बोर्ड के मुताबिक छात्रों को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लाने अनिवार्य हैं, अन्यथा वो फेल माने जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूलों में ओरिजनल मार्कशीट भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी।
Recommended Video
CBSE ने जारी कर दिए हैं रिजल्ट
हाल ही में CBSE ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी किए थे, जहां 12वीं में 87.33 छात्र पास हुए, जबकि 10वीं में ये आंकड़ा 93.12 प्रतिशत रहा। छात्रों में कम्पटीशन रोकने के लिए इस बार CBSE ने मेरिट लिस्ट नहीं जारी की। साथ ही टॉपर के नाम भी नहीं घोषित किए। वहीं रिजल्ट के बाद बोर्ड छात्रों की काउंसलिंग कर रहा, ताकि वो कोई गलत कदम ना उठाएं।












Click it and Unblock the Notifications