Haryana Board 10th result 2023: हिमेश, वर्षा और सोनू बने जॉइंट टॉपर
Haryana Board 10th result 2023, हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचबीएससी) ने मंगलवार को नतीजे जारी कर दिए।

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचबीएससी) ने आज कक्षा 10वीं के बोर्ड रिजल्ट की घोषणा कर दी। परीक्षा में 500 में से 498 नंबरों के साथ 3 स्टूडेंट्स हिमेश, वर्षा और सोनू टॉपर बने हैं। तीनों के 498 नंबर आए हैं।
हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में तीन छात्रों ने 500 में से 498 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। न्यू सनराइज सीनियर सेकंडरी स्कूल, भुना फतेहाबााद के हिमेश, सोनीपत के सिकंदरपुर माजरा के संत बाबा घोघर पब्लिक स्कूल की वर्षा और भिवानी के बुसान के एनजेएम हाई स्कूल की छात्रा सोनू ने संयुक्त रूप से हरियाणा बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है।
497 अंक लेकर दूसरे स्थान पर भी तीन बच्चे रहे हैं। जिनमें 2 लड़कियां हैं। इनमें फतेहाबाद के बनावली में बने शांति महक पब्लिक स्कूल की छात्रा सिमरन, पलवल के शांति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दीपेश शर्मा और हिसार में नारनौंद के टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की माही हैं।
496 अंक लेकर तीसरे स्थान पर 8 लड़कियां रहीं हैं। इनमें पानीपत की शिवानी शर्मा, फरीदाबाद की स्वीटी कुमारी, रोहतक की यशी, हिसार की मोंटी, पानीपत की तमन्ना, जींद की दीपांशी, पलवल की रिया और करनाल की ज्योति रानी 496 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं।
बोर्ड की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक इस बार की दसवीं की परीक्षाओं में रेवाड़ी जिले स्टूडेंट्स अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक पास हुए हैं। रेवाड़ी जिले का पास प्रतिशत 78.68 फीसदी रहा। इसके बाद 77.61 फीसदी के साथ चरखी दादरी और 77.55 फीसदी के साथ मोहिंदर गढ़ जिला रहा। वहीं सबसे कम 51.68 फीसदी पास प्रतिशत नूह जिले का रहा।












Click it and Unblock the Notifications