VIDEO: पहलवानों के समर्थन में आए बीजेपी नेता बीरेंद्र सिंह, स्मृति ईरानी को लेकर कही दी ये बड़ी बात
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह भी सोमवार को पहलवानों से मिलने पहुंचे और उनके पक्ष में अपना समर्थन दिया।

कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को 23 दिन हो चुके हैं। लेकिन अभी तक इस मामले पर कोई हल नहीं निकला है। इसी बीच हरियाणा बीजेपी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने पहलवानों का समर्थन किया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और जम्मू कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने सोमवार को जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया से मुलाकात की। इस दौरान बीरेंद्र सिंह बीजेपी पर तीखा हमला बोला।
बीरेंद्र सिंह के भाषण का एक हिस्सा तेजी से वायरल हो रहा है। बीजेपी नेता पुलिस द्वारा कार्रवाई ना किए जाने को लेकर कहा कि, किसी भी चीज को लटकाने का मतलब उसमें किसी का कुछ स्वार्थ है। इसी दौरान वहां पर मौजूद एक महिला ने बीरेंद्र सिंह से बीजेपी की किसी महिला मंत्री द्वारा समर्थन ना देने का मुद्दा उठाया।
बीरेंद्र सिंह से महिला ने कहा कि, आप बीजेपी से हैं आपने पहलवानों को समर्थन दिया है। आपकी पार्टी की मंत्री स्मृति ईरानी महिला होकर पहलवानों की सपोर्ट में नहीं आईं। आप उसका इस्तीफा मांग सकते हो क्योंकि आप बीजेपी में हो तो CBI ,ED आपके पीछे नहीं आएगी।
Clip 2
— Rapunzel (@_DilSeRahul_) May 16, 2023
स्मृति ईरानी जी मंत्री हैं पर फैसले कहां होते हैं आपको पता है 😂😂 pic.twitter.com/KzGdKzN4ak
इस पर पूरे वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे। जिस पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि, मैं यहां पर आपसे भी बड़ी बात कहने जा रहा हूं। मैं इन मंत्रियों को भी जानता हूं और उस समाज को भी जानता हूं। सत्यपाल मलिक की ओऱ इशारा करते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि, ये तो मेरे से सीनियर हैं पार्टी में। मुझे आए हुए अभी नौ साल ही हुए हैं।
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि, इससे पहले में 42 साल कांग्रेस में रहा हूं। 42 साल में मैंने किसी भी कांग्रेस नेता के खिलाफ अपशब्द नहीं कहे हैं और आज में बीजेपी में ही फिर भी किसी नेता के खिलाफ अपशब्द नहीं कहे हैं। मैं इन नेताओं को पढ़ लेता (हथेली और माथे की लकीरों की ओर इशारा करते हुए) हूं। स्मृति ईरानी को लेकर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि, स्मृति ईरानी जी मंत्री हैं लेकिन फैसले कहां होते हैं ये आपको पता है? बीरेंद्र सिंह इशारों-इशारों में पीएम मोदी पर निशाना साधा।












Click it and Unblock the Notifications