भिवानीः प्रैक्टिस कर लौट रही 13 वर्षीय रेसलर छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

हरियाणा। हरियाणा के भिवानी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 13 वर्षीय महिला रेसलर की मौत हो गई। महिला खिलाड़ी स्टेडियम में अभ्यास कर साइकिल से घर लौट रही थी। तभी एक निजी बस के चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। यह हादसा भिवानी बस स्टैंड के नजदीक हुआ। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

haryana bhiwani road accident wrestler girl died

सूचना पर पहुंची औद्योगिक थाना पुलिस और परिजन पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। एचसी राकेश ने मृतका के पिता रामबाबू के बयान के आधार पर बस चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने और हादसा करने का मामला दर्ज किया है। कोच सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक निशि तीन बहन-भाइयों में सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी बहन नेट की तैयारी कर रही है और भाई बीसीए कर रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक निशि ने करीब सात महीने पहले कुश्ती का अभ्यास शुरू किया था। उसने 29 फरवरी से एक मार्च तक अजमेर अखाड़ा तिगड़ाना मोड़ पर हुई जिलास्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान पाया था। मृतक निशि स्टेट प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थी और अभ्यास कर घर लौट रही थी तो यह हादसा हो गया।

मृतक निशि का परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। निशि के पिता रामबाबू पिछले कई सालों से बैंक कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे हैं। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी 13 वर्षीय बेटी निशि केंद्रीय विद्यालय में पढ़ती थी और भीम स्टेडियम में कुश्ती का अभ्यास करती थी। निशि बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे भीम स्टेडियम से अभ्यास के बाद घर लौट रही थी। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+