अगवा कर दो बच्चों की बनाई अश्लील वीडियो, फिर एक के साथ चार युवकों ने किया कुकर्म

भिवानी। हरियाणा के भिवानी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो नाबालिगों को अगवा कर एक बच्चे से चार लोगों ने कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी दोनों किशोरों का आपत्तिजनक वीडिया बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए घिनौनी हरकत की। साथ ही उन चारों पर यह भी आरोप है कि एक किशोर को बुरी हालत में उसे गांव के बसे अड्डे पर छोड़कर फरार हो गए।

चार युवक बच्चे को अगवा कर खेत में बने कमरे में ले गए

चार युवक बच्चे को अगवा कर खेत में बने कमरे में ले गए

बस अड्डे पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि दूसरे किशोर को भी भर्ती किया गया है। हालांकि एक किशोर दूसरे बच्चे पर ही कुकर्म करने का आरोप लगा रहा है। मामले की गंभीरता को समझते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर ने अस्पताल पहुंचकर दोनों नाबालिगों का बयान दर्ज किया है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 15 वर्षीय बच्चे ने आरोप लगाया है कि गांव के ही चार युवक उसे उठाकर खेत में बने कमरे पर ले गए।

एक बच्चे से दूसरे बच्चे के साथ कुकर्म करने को कहा

एक बच्चे से दूसरे बच्चे के साथ कुकर्म करने को कहा

उसने बताया कि वहां पहले से ही 13 साल का नाबिलग मौजूद था। चारों युवकों ने पहले जबरन उससे कुकर्म करने को कहा। इसके बाद दोनों किशोर की आपत्तिजनक वीडियो बना ली। इसके बाद 13 साल के किशोर को भेज दिया और 15 साल के किशोर को वहां रख लिया। उसने आरोप लगाया कि चारों युवकों ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद एक युवक बस अड्डे पर उसे फेंक कर फरार हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

पुलिस ने दोनों बच्चों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जिसमें एक किशोर दूसरे किशोर पर कुकर्म करने का आरोप लगा रहा है। जबकि दूसरा किशोर चार युवकों पर कुकर्म का आरोप लगा रहा है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+