हरियाणा सरकार ने नंबरदारों का वेतन डेढ़ हजार से 3 हजार कर दिया, CM बोले- उन्हें हटाया भी नहीं जाएगा

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, प्रदेश में लगे नंबरदारों को हटाया नहीं जाएगा। खट्टर ने कहा कि, वे चाहते थे कि वे बढ़ी हुई तनख्वाह के साथ बने रहें तो हमने उनकी तनख्वाह बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारी सरकार द्वारा उनके मासिक वेतन को 1500 से बढ़ाकर 3 हजार कर दिया गया है। इसके साथ-साथ 7 हजार रुपये मोबाइल के लिए दिए गए हैं।

haryana assembly session 2021: increased salary of numberdars

नंबरदारों को 7 हजार रुपए मोबाइल भी
नंबरदारों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, उन्हें आयुष्मान भारत का लाभ देने की फाइल भी क्लियर हो गई है, और जल्द केंद्र सरकार से मंजूरी मिल जाएगी। यह सवाल उठने पर कि नंबरदारों को हटाया जाएगा? तो मुख्यमंत्री ने कहा कि, नहीं..वरन् उन्हें बढ़े वेतन के साथ काम पर जारी रखा जाएगा। इसके अलावा, सरकार ने आगे नए नंबरदार की नियुक्त पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि इस संदर्भ में बाद में फैसला लिया जाएगा।

व्यवस्था परिवर्तन करना हमारा मुख्य लक्ष्य: खट्टर
मुख्यमंत्री ने कहा कि, व्यवस्था परिवर्तन करना हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य है। मनोहर लाल बोले कि, आम आदमी को आने वाली परेशानी को कैसे दूर किया जाए, इसको लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि, हमारे बहुत से कानून ऐसे हैं जो एक दूसरे को ओवरलैप करते हैं..इसलिए हरियाणा लॉ कमीशन बनाया है। यह लॉ कमिशन इन कानूनों पर अध्ययन करेगा और आउटडेटेड कानूनों को डिलीट या मॉडिफाई किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन में बयान दिया कि, प्रदेश के हित में जो अच्छा लगेगा, हम वो करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हरियाणा में माइक्रो इरिगेशन को दिया जाएगा बढ़ावा, इसके लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि, हम सदन में एक नई व्यवस्था शुरू करने जा रहे हैं। शन्यूकाल में विधायकों द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब सरकार द्वारा 1 महीने के अंदर संबंधित विधायक को लिखित में दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+