हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तारीख बदली, अब एक की बजाय पांच अक्टूबर को मतदान
Haryana Assembly Elections 2024 date : भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने हरियाणा के लिए मतदान दिवस को 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर, 2024 तक संशोधित किया है और तदनुसार जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना दिवस को 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर, 2024 तक संशोधित किया है।

दरअसल, चुनाव घोषणा के कुछ दिन बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) नेता अभय सिंह चौटाला ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव तारीख बदलने की मांग की थी। पत्र में कहा था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तारीख पहले 1 अक्टूबर तय की गई थी। इस तिथि के आस-पास बिश्नोई समुदाय का धार्मिक आयोजन व लगातार छुट्टियां होने के कारण चुनाव की तिथि बदली जानी चाहिए।

भारतीय चुनाव आयोग ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तारीख बदलने का निर्णय बिश्नोई समुदाय के मतदान के अधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए लिया गया है, जिन्होंने अपने गुरु जम्भेश्वर की याद में आसोज अमावस्या उत्सव समारोह में भाग लेने की सदियों पुरानी प्रथा को बरकरार रखा है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 नया कार्यक्रम
अधिसूचना जारी होगी-5 सितंबर 2024
नामांकन-12 सितंबर 2024
छंटनी-13 सितंबर 2024
नामवापसी-16 सितंबर 2024
मतदान-5 अक्टूबर 2024
मतगणना-8 अक्टूबर 2024
हरियाणा कुल मतदाता (Haryana Total Voters)
- हरियाणा में विधानस्भा की 90 सीटें हैं, जिन पर कुल मतदाता 2 करोड़ 2 लाख 24 हजार 958 हैं।
- हरियाणा में पुरुष मतदाता 1 करोड़ 7 लाख 11 हजार 926 व महिला मतदाता 95 लाख 13 हजार 32 हैं।
- हरियाणा गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर सीट पर सबसे ज्यादा और नारनौल में सबसे कम मतदाता हैं।
- साल 2024 के विधानसभा चुनाव में 5 लाख 1 हजार 682 युवा पहली बार मतदान करेंगे।
- लोकसभा चुनाव 2024 के बाद हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 37 हजार मतदाता बढ़े हैं।
हरियाणा में किसके पास कितनी सीटें?
भाजपा- 40
कांग्रेस- 31
जेजेपी- 10
निर्दलीय-7
आईएनएलडी-1
एचएलपी-1
(विधानसभा चुनाव 2019 की स्थिति)












Click it and Unblock the Notifications