Haryana Election Date: हरियाणा में बदल सकती है चुनावों की तारीख, 27 अगस्त को EC ले सकता है फैसला
Haryana Assembly Election 2024 Date: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, राजनीतिक पार्टी के अनुरोध पर चुनाव आयोग (ECI) मंगलवार 27 अगस्त को बैठक कर सकता है। उस दिन चुनाव आयोग से फैसला लेगा कि हरियाणा में चुनाव की तारीख बदली जाएगी या नहीं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में 90 सीटों पर एक ही चरण में 01 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और चुनाव नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 01 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को किसी अन्य तिथि पर स्थगित करने की मांग की है।

चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में वोटिंग 1 अक्टूबर के बजाय 7 या 8 अक्टूबर कराया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो मतगणना की तारीख भी आगे बढ़ाई जाएगी। अब चुनाव आयोग इस मामले पर मंगलवार को घोषणा कर सकता है।
ये भी पढ़ें- हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का गठबंधन होगा या नहीं? क्या बोले पूर्व CM हुड्डा?
भाजपा ने चुनाव आयोग को तारीख को लेकर लिखा था पत्र, लंबी छुट्टी का दिया हवाला
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में कहा गया है कि अगर 01 अक्टूबर की मतदान होगा तो हो सकता है वोटिंग के लिए बहुत कम लोग आए क्योंकि 01 अक्टूबर की मतदान की तारीख से पहले और बाद में कई छुट्टियां हैं। इस दौरान लोग छुट्टी पर चले जाते हैं और इससे मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है। इसलिए मतदान की तारीख बदली जानी चाहिए।
भाजपा की राज्य चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य वरिंदर गर्ग ने कहा, "हमने तर्क दिया है कि 01 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की तारीख से पहले वीकेंड पर छुट्टी है और उसके बाद कुछ छुट्टियां हैं, जिससे मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है, क्योंकि लोग लंबे वीकेंड पर छुट्टी पर चले जाते हैं और उसके बाद छुट्टियां आती हैं।"
ये भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव 2024: वायरल वीडियो-'अगर किसी ने MLA मामन खान को हराने की बात की तो गोली से उड़ा देंगे'
उन्होंने कहा, "शनिवार (28 सितंबर) कई लोगों के लिए अवकाश है, जबकि रविवार भी अवकाश है। 01 अक्टूबर को राज्य में चुनाव अवकाश है, इसके बाद 02 अक्टूबर को गांधी जयंती है, जो अवकाश है और 03 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के कारण भी अवकाश है।"
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने पुष्टि की कि चुनाव आयोग को ईमेल के जरिए पत्र मिला है। उन्होंने पीटीआई को बताया, "हमें राज्य भाजपा से पत्र मिला है और हमने इसे चुनाव आयोग को भेज दिया है।"
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुष्टि की कि नाव आयोग को पत्र लिखकर हरियाणा में छुट्टियों के कारण मतदान की तिथि में बदलाव की मांग की है। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "हमारे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन बडोली ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अन्य राजनीतिक दलों से परामर्श करके चुनाव की तिथि बदलने के लिए कहा है, ताकि वोट प्रतिशत बढ़ाया जा सके। लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं और इसलिए यह पत्र लिखा गया है, ताकि वोट प्रतिशत कम न हो।"
ये भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव 2024: BJP के एक दर्जन MLA-मंत्रियों के टिकट कटने तय, पैनल में नाम ही नहीं रखा
कांग्रेस ने कहा- भगवा पार्टी ने हार स्वीकार कर ली है
भाजपा के अनुरोध पर कांग्रेस ने निशाना साधा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भगवा पार्टी ने हार स्वीकार कर ली है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तारीख को स्थगित करने का अनुरोध करके "हार स्वीकार कर ली है।'' उन्होंने जोर देकर कहा कि लोग मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं।
हुड्डा ने कहा, "चुनाव घोषित हो चुके हैं और इसे घोषित हुए एक सप्ताह से अधिक समय हो चुका है। इसका मतलब है कि वे चुनाव स्थगित करना चाहते हैं। वे हार स्वीकार कर रहे हैं और हम चाहते हैं कि चुनाव आयोग समय पर चुनाव कराए क्योंकि लोग नहीं चाहते कि सरकार एक दिन भी सत्ता में रहे।"












Click it and Unblock the Notifications