हरियाणा चुनाव 2024: BJP के एक दर्जन MLA-मंत्रियों के टिकट कटने तय, पैनल में नाम ही नहीं रखा
Haryana BJP Candidate First List: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश इकाई चुनाव समिति की बैठक गुरुग्राम में सम्पन्न हो गई है।
भाजपा ने गुरुग्राम बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर दो दिन तक मंथन किया है। उसके बाद हर विधानसभा सीट पर संभावित उम्मीदवारों का पैनल बनाकर आलाकमान को दिल्ली भेजा है।

खबर है कि भाजपा ने संभावित उम्मीदवारों का पैनल बनाने में हर जिले से 7-8 बड़े नेताओं की भी राय ली है, जो पार्टी में बड़े पदों पर कार्यरत हैं।
हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। गुरुग्राम बैठक में 12 सीटों पर भी चर्चा हुई, जिनके पैनल में सिर्फ एक-एक नाम है। 12 सीटों पर दो-दो नाम, 56 सीटों पर 3 से 4 नाम रखे गए हैं।
भाजपा ने गुरुग्राम बैठक में 12 से ज्यादा विधायकों के टिकट काटने का फैसला लिया है। इनमें कुछ मौजूदा मंत्री व मार्च में हटाए गए मंत्री भी शामिल हैं। इनकी जगह युवाओं को मौका दिया जा रहा है।
भाजपा की पहली सूची
गुरुग्राम में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के पहले दिन 22 अगस्त को 5 जिलों के विधानसभा क्षेत्रों के दावेदारों पर मंथन किया गया है। दूसरे दिन 23 अगस्त को 17 जिलों पर चर्चा हुई।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में वो सीट शामिल की जा सकती हैं, जिन पर पिछली बार भाजपा हार गई थी। तीन से चार संभावित उम्मीदवारों सीटों की सूची देरी से जारी हो सकती है।
भाजपा साल 2014 और 2019 में जीत दर्ज कर चुकी है। इस बार जीत की हैट्रिक के मकसद से भाजपा चुनाव मैदान में उतर रही है। ऐसे में टिकट जारी करने में भाजपा कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती। भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची 1 सितंबर को जारी हो सकती है। पहले यह इसके 26 अगस्त को जारी होनी की उम्मीद थी।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक साथ एक अक्टूबर को मतदान होगा। 4 अक्टूबर को मतों की गिनती की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications