हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का गठबंधन होगा या नहीं? क्‍या बोले पूर्व CM हुड्डा?

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस किसी के साथ गठबंधन नहीं करने जा रही है। मीडिया से बातचीत में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस तरह के संकेत दिए हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के मैदान में कांग्रेस अपने दम पर उतरेगा। फिलहाल किसी से गठबंधन की कोई तैयारी नहीं है। इस तरह के संकेत कांग्रेस के दिग्‍गज नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिए हैं।

former Haryana CM Bhupinder Singh Hooda

मीडिया से हुड्डा से सवाल पूछा कि कांग्रेस पार्टी चुनावों में गठबंधन को लेकर प्रमुखता से आवाज उठाती रही है। इस बार के विधानसभा चुनावों में गठबंधन की क्‍या स्थिति रहेगी?

इस सवाल का जवाब देते हुए पूर्व सीएम हुड्डा बोले कि "हमारा राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन है लेकिन हमने अभी तक प्रांतीय स्तर पर किसी से बात नहीं की है।"

इससे एक दिन न्‍यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में हुड्डा ने कहा था कि कांग्रेस का हरियाणा में आप के साथ कोई गठबंधन नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर सभी पार्टियों के साथ हमारा गठबंधन है, लेकिन राज्य स्तर पर अभी तक ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। कांग्रेस हरियाणा चुनाव में अपने आप में सक्षम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+