हरियाणा चुनाव 2024: वायरल वीडियो-'अगर किसी ने MLA मामन खान को हराने की बात की तो गोली से उड़ा देंगे'
MLA Maman Khan: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में मेवात इलाके से आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस विधायक को हराने की बात करने वालों को गोली मारने की धमकी दी जा रही है।
दरअसल, हरियाणा के मुस्लिम बाहुल्य जिले के नूंह में फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस के मामन खान विधायक हैं। मामन खान के समर्थन में दो युवकों ने धमकी भरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

वायरल वीडियो में युवक फिरोजपुर-झिरका विधानसभा चुनाव 2024 में मौजूदा कांग्रेस विधायक मामन खान का विरोध करने वालों को गोली मारने और बुलडोजर चलाकर मकान गिराने की बात कह रहे हैं।
विधायक मानन खान के समर्थन में युवक वायरल वीडियो में यह भी धमकी दे रहे हैं कि विधायक मामन खान अपनों की आवाज बुलंद करते हैं। इसलिए सिर्फ मामन ही चाहिए। अगर किसी ने मामन को हराने की बात की तो उसे गोली से उड़ा देंगे।
वायरल वीडियो में युवक खुद को खुद नूंह जिले के पिनंगवां पुलिस थाना इलाके के गांव झिमरावट के रहने वाले बता रहे हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक युवक को तो अरेस्ट भी कर लिया गया है।
जिस आरोपी को पकड़ा गया है उसकी पहचान झिमरावट निवासी असलम के रूप में हुई है। नूंह साइबर भी मामले की जांच कर रही है। पूरे मामले में विधायक मामन खान का कहना है कि मैं युवकों को नहीं जानता। उनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों विधायक को लेकर फिरोजपुर झिरका में आयोजित कार्यक्रम में बारबालाएं जमकर नाची। उन पर खूब नोट भी उड़ाए गए।
आम आदमी पार्टी हरियाणा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक @ErMammanKhan के समर्थकों द्वारा कांग्रेस को वोट न देने पर लोगों को सरेआम गोली मारने की धमकी देना दिखाता कि कांग्रेस सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक नीचे गिर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications