हरियाणा चुनाव 2024: AAP उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, BJP छोड़ आए पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह को भी टिकट
Haryana Aam Aadmi Party Candidate List: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी ने 10 सितंबर को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में नौ उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं।
कांग्रेस से गठबंधन की उम्मीदें टूट जाने के बाद आप हरियाणा ने ज्यादा सक्रिय हो गई है और धड़ाधड़ उम्मीदवार घोषित कर रही है।

मंगलवार को जारी दूसरी सूची में आम आदमी पार्टी ने पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह को भी टिकट दिया है। आप उम्मीदवारों की सूची में सबसे चौंकाने वाले नाम छत्रपाल सिंह को बरवाला से प्रत्याशी घोषित किया है।
छात्रसाल सिंह ने एक दिन पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा और अब आम आदमी पार्टी ज्वाइन करके टिकट भी ले आए।
उल्लेखनीय है कि 90 सीटों वाले हरियाणा में 5 अक्टूबर को रहे चुनाव में आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची में ने 20 उम्मीदवार उतारे थे।
आम आदमी उम्मीदवार हरियाणा चुनाव 2024
1 सधौरा से रीता बामनिया
2 थानेसर से कृष्ण बजाज
3 इंद्री से हवा सिंह
4 रतिया से मुख्तयार सिंह बाजीगर
5 आदमपुर से एडवोकट भूपेंद्र बेनीवाल
6 बरवाल से प्रो. छत्रपाल सिंह
7 बवाल से जवाहर लाल
8 फरीदाबाद से प्रवेश मेहता
9 तिगांव से अब्बास चंदेला
हरियाणा विधानसभा चुनाव कार्यक्रम
- अधिसूचना जारी होगी-5 सितंबर 2024
- नामांकन-12 सितंबर 2024
- छंटनी-13 सितंबर 2024
- नामवापसी-16 सितंबर 2024
- मतदान-5 अक्टूबर 2024
- मतगणना-8 अक्टूबर 2024
हरियाणा में किसके पास कितनी सीटें?
- भाजपा- 40
- कांग्रेस- 31
- जेजेपी- 10
- निर्दलीय-7
- आईएनएलडी-1
- एचएलपी-1
(विधानसभा चुनाव 2019 की स्थिति)
हरियाणा कुल मतदाता (Haryana Total Voters)
- हरियाणा में विधानस्भा की 90 सीटें हैं, जिन पर कुल मतदाता 2 करोड़ 2 लाख 24 हजार 958 हैं।
- हरियाणा में पुरुष मतदाता 1 करोड़ 7 लाख 11 हजार 926 व महिला मतदाता 95 लाख 13 हजार 32 हैं।
- हरियाणा गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर सीट पर सबसे ज्यादा और नारनौल में सबसे कम मतदाता हैं।
- साल 2024 के विधानसभा चुनाव में 5 लाख 1 हजार 682 युवा पहली बार मतदान करेंगे।
- लोकसभा चुनाव 2024 के बाद हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 37 हजार मतदाता बढ़े












Click it and Unblock the Notifications