साढ़े 5 लाख सरकारी कर्मियों-पेंशनर्स का महंगाई भत्ता सरकार ने बढ़ा दिया, अब कितना हुआ?

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की तरह हरियाणा की भाजपा सरकार ने भी अपने कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी कर दी है। राज्य सरकार के इस कदम से 5.50 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा होगा। इस बारे में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद जानकारी दी।

news

31 की बजाय 34% कर दिया महंगाई भत्ता
वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने बताया कि, 7वें वेतन आयोग के अनुसार, सूबे में अब महंगाई भत्ता 31 की बजाय 34% कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि, बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ एक जनवरी 2022 से मिलेगा। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने ही इस बारे में आदेश जारी किए।

Haryana government increased dearness allowance of 5 and a half lakh government employees-pensioners,

5.50 लाख कर्मियों-पेंशनर्स का DA बढ़ा
गौरतलब है कि हरियाणा में करीब 2.85 लाख कर्मचारी व 2.62 लाख पेंशनर्स हैं। जानकारों का मानना है कि, इन सभी को सरकार के नए फैसले का लाभ मिलेगा। खास बात यह भी है कि पिछले 3 माह का एरियर अगले माह जारी होने वाले वेतन में शामिल कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+