हरियाणा: चेन स्नैचर को पकड़वाने पर मिलेगा 1 लाख का ईनाम
हरियाणा: चैन स्नैचर को पकड़वाने पर मिलेगा 1 लाख का ईनाम
नई दिल्ली। हरियाणा सरकार चेन स्नैचिंग या पर्स चोरी करने वालों को पकड़वानें या उनके बारे में पुलिस को जानकारी देने वाले को 1 लाख का ईनाम देगी। बुधवार को खट्टर सरकार ने इस बाबत ऐलान किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में पुलिस विभाग की बैठक में निर्णय लिया गया। यह फैसला हरियाणा में आए दिन चेन स्नैचिंग और पर्स छीनने की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए किया गया है।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी राम निवास, डीजीपी बीएस संधू, एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) मुहम्मद आकिल, एडीजीपी हेडक्वार्ट्स पीके अग्रवाल के अलावा सभी रेंज के आईजी और पुलिस कमिश्नर शामिल थे।
सीएम खट्टर ने मुख्यमंत्री ने मानेसर के लिए डीसीपी स्तर के अधिकारी को नियुक्त करने और बहादुरगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त करने के लिए भी अपनी मंजूरी दी। बैठक में दादरी और हांसी जिला में महिला पुलिस स्टेशन बनाने और छह उपमंडलों में महिला पुलिस स्टेशन बनाने का फैसला किया गया।
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 1200 कांस्टेबलों के पदों को सब-इंस्पैक्टर के पद पर तब्दील करने का भी आदेश दिया। साथ ही पंचकुला, फरीदाबाद और गुडगांव में ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबलों के लिए नई भर्तियों की भी बात कही है। इसके अलावा जर्जर हो चुके पुलिस थानों के लिए नए भवन बनाए जाने और नए सीसीटीवी लिए जाने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही।
पढ़ें- हरियाणा सरकार के विज्ञापन 'घूंघट की आन-बान...' पर मचा बवाल












Click it and Unblock the Notifications