हरियाणा: पूर्व सीएम खट्टर ने मनोज तिवारी के समर्थन में किया जनसभा, बोले इस बार बंपर जीत दर्ज करेंगे
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान पूर्व सीएम खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के युगांतरकारी व्यक्तित्व और लोक कल्याण के विज़न की लहर से दिल्ली का भी कोना कोना आप्लावित है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इस बार फिर मनोज तिवारी को ऐतिहासिक बहुमत देकर जेल में बंद नौटंकीबाज भ्रष्टाचारियों को मुंह तोड़ जवाब देगी।
दिल्ली में 25 मई को लोकसभा का चुनाव है। पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रैली को संबोधित करने के लिए मनोहर लाल खट्टर दिल्ली आए थे। इस बार सात चरणों में लोकसभा का चुनाव होगा। तीन चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं अब चार चरणों की वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
यह भी पढ़ें- Haryana News: सीएम सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में दाखिल किया नामांकन, रोड़ शो कर भरा पर्चा












Click it and Unblock the Notifications