Haryana News: सीएम सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में दाखिल किया नामांकन, रोड़ शो कर भरा पर्चा
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को रोड़ शो के बाद करनाल में अपना नामांकन दाखिल किया है। इससे पहले दोनों ने जनसभा की इसके बाद निकल रोड़ शो में उमड़ी भीड़ के साथ दोनों नेता नामांकन स्थल पर पहुंचे और नामांकन किया। सीएम नायब सिंह सैनी के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर उनकी पत्नी सुमन सैनी ने नामांकन दाखिल किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर करनाल से मौजूदा सांसद संजय भाटिया ने नामांकन किया। इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया मंत्री महिपाल ढांडा और सुभाष सुधा, विधायक सुरेंद्र नागर, हरविंदर कल्याण, रामकुमार कश्यप, प्रमोद विज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं नेता उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा कि पूरे हरियाणा की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है और आज करनाल में मनोहर लाल ने नामांकन किया है। नामांकन पत्र भरने के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि करनाल विधानसभा से भी भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी और नरेंद्र मोदी की झोली में 10 कमल डालकर आएंगे। वहीं एक कमल चंडीगढ़ लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता का साथ मिल रहा है।
सीएम नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वह एक-एक बूथ पर बड़ी जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार होली और दिवाली हमारे पर्व है। इसी प्रकार चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और हमें इस महापर्व में एक-एक वोट को महत्वपूर्ण मानते हुए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि बड़े अंतर से चुनाव जितवाकर मनोहर लाल को बड़ी पंचायत में भेजने का काम करें।
वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल कट्टर नामांकन भरने पहुंचे मीडिया से बातचीत करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें जनता का साथ और भरपूर प्यार मिल रहा है। जिसके बल पर वह कह सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में सभी लोकसभा सीट कर क्लीन स्वीप करेगी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कल करनाल से भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत हासिल करेगी।












Click it and Unblock the Notifications