हरियाणा: CM खट्टर की चेतावनी, लड़कियों की ओर उठने वाली उंगली काट देंगे
नई दिल्ली। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे मामलों पर सख्त कदम उठाने की बात करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वो लड़कियों की ओर उठने वाली उंगली को काट देंगे। पंचकूला में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ने केवल रेप के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की वकालत की बल्कि कहा कि लड़कियों की तरफ उंगली उठाने वालों की उंगली काट देना चाहिए।

हालांकि विपक्ष ने सरकार पर कथनी और करनी में अंतर का आरोप लगाया है। विपक्ष ने सीएम खट्टर के उस फैसले का स्वागत किया है, जिसमें सरकार ने रेप आरोपियों की सरकारी सेवाएं रोकने का फैसला किया है, लेकिन विपक्ष का कहना है कि सरकार अपने विभाग की महिला से छेड़खानी करने वाले अफसर को SDM बनाया दिया।












Click it and Unblock the Notifications