VIDEO: ट्रैक्टर रैली करते किसानों ने दिल्ली में घुसने के लिए करनाल बाइपास पर पुलिस-बैरिकेड्स तोड़े
सोनीपत/नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान आज गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कई बॉर्डर जैसे- सिंघु, टीकरी और गाजीपुर से ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं। किसानों का एक जत्था करनाल बाईपास पर से होते हुए दिल्ली में प्रवेश करने के लिए आगे बढ़ा। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़पें भी हुईं।

Recommended Video
न्यूज एजेंसी ने दिल्ली बॉर्डर से प्रदर्शनकारियों का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें किसान संगठनों की ओर से हिस्सा ले रहे लोगों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने की कोशिश करते देखा जा सकता है। हालांकि, यह भी सूचना मिली है कि दूसरी ओर गाजीपुर बॉर्डर से निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने नोएडा मोड़ पर रोक दिया, उन पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पथराव कर दिया और पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड की। उधर, हरियाणा से दिल्ली में घुस रहे ट्रैक्टर्स के रेले वाले प्रदर्शनकारियों ने करनाल बाइपास पर बेरिकेड्स तोड़े हैं।

एक लाख ट्रैक्टर जुटने का दावा
दिल्ली में आज किसान संगठनों की ओर से गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराने के लिए एक लाख ट्रैक्टरों को जुटाने का दावा किया गया था। हालांकि, पुलिस ने किसानों को सिर्फ 5 हजार ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालने की मंजूरी दी। आज हुआ यह कि, अकेले सिंघु बॉर्डर पर ही 20 हजार से ज्यादा ट्रैक्टर पहुंच गए।













Click it and Unblock the Notifications