दुष्यंत सिह चौटाला ने नीरज चोपड़ा, किशोर जेना को मेडल जीतने पर दी बधाई

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। दुष्यंत चौटाला ने नीरज चोपड़ा की तिरंगे संग तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, आपक दिल की गहराई से बधाई।

दुष्यंत चौटाला ने एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल और किशोर जेना को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी है। चौटाला ने कहा कि आप दोनों की यह जबरदस्त उपलब्धि हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभा और लगन को दर्शाती है। इस चमक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बरकरार रखते हैं।

dushyant singh chautala

नीरज चोपड़ा ने 88.88 मीटर दूर भाला फेंककर एशियन गेम्स में भारत को 18वां गोल्ड मेडल दिलाया था। नीरज की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, उनका पहला थ्रो फाउल हो गया था। नीरज ने पहला थ्रो लगभग 90 मीटर दूर फेंका था। जिसको लेकर नीरज की अधिकारियों से काफी देर तक बहस भी हुई थी।

दरअसल नीरज ने जब पहला थ्रो फेंका तो दूरी नापने वाली मशीन में कुछ दिक्कत आ गई थी, जिसकी वजह से इसे फाउल करार दे दिया गया था। लेकिन नीरज ने फिर से अच्छा प्रयास किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं नीरज को किशोर जेना से करीबी मुकाबले का सामना करना पड़ा। दोनों के बीच कांटे की टक्कर हुई।

बता दें कि एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स में भरात ने अबतक 83 मेडल अपने नाम कर लिए हैं जोकि एशियन गेम्स में भारत का अबतक सर्वाधिक मेडल जीतने का रिकॉर्ड है। भारत ने एशियन गेम्स में अबतक 20 गोल्ड मेडल, 31 सिल्वर मेडल और 32 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है।

एशियन गेम्स में भारत को 20वां गोल्ड मेडल दीपिका पल्लिकल और हरिंदरपाल सिंह ने स्कैश के मिक्स्ड डबल्स में दिलाया है। दोनों ने फाइनल मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त मलेशियाई जोड़ी को 2-0 से हराया है। वहीं 19वां मेडल महिला तीरंदाजी के कंपाउंड इवेंट में ज्योति, अदिति, परनीत की तिकड़ी ने दिलाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+