Haryana: सतपाल राठी और बीना राठी ने छोड़ी भाजपा, पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने करवाया कांग्रेस प्रवेश

Rohtak: भाजपा की टिकट न मिलने से नाराज भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. नीना राठी और उनके पति सतपाल राठी ने पार्टी छोड़ दी है। सतपाल राठी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने आज दोनों नेताओं का कांग्रेस प्रवेश करवाया।
भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सतपाल राठी और बीना राठी अपने समर्थकों के साथ बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. हम उनका स्वागत करते हैं. इससे कांग्रेस मजबूत होगी। हमें काफी समर्थन मिल रहा है." जनता और उस आधार पर मैं कह सकता हूं कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
वहीं नीना राठी ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि वह टिकट मिलने से नाराज नहीं हैं, बल्कि टिकट के आवंटन की प्रक्रिया से आहत थीं। उन्होंने बताया कि पहले वह कांग्रेस में थीं, यह उनकी घर वापसी है।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री कुमारी सैलजा के साथ चल रही खींचतान पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि शैलजा कांग्रेस के लिए कार्य कर रही हैं और उनके साथ किसी तरह का मनमुटाव नहीं है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।
वही भूपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हरियाणा में नशे के कारोबार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने सीएम नायब सिंह के बारे में कहा कि वह झूठ की दुकान चलाते हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+