फिजियोथैरेपी कराने गई थी महिला, होश आया तो Kiss कर रहा था डॉक्टर और...

कैथल। हरियाणा के कैथल में फिजियोथैरेपी सेंटर में इलाज के लिए आई एक महिला से डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसे हल्का सा होश आया तो फिजियोथैरिपिस्ट राजेश मलिक उसको किस कर था। उसने इसका विरोध किया तो वह पैर पकड़कर माफी मांगने लगा।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

मामला हनुमान वाटिका स्थित चलाए जा रहे फिजियोथैरेपी सेंटर का है। महिला ने बताया कि फिजियोथैरेपिस्ट राजेश मलिक ने एक दिन पहले भी उसके साथ छेड़खानी की थी, लेकिन उसे महसूस नहीं हुआ। आरोपी ने उसके शरीर पर मसाज भी की थी। रविवार को वह सेंटर पर पहुंची तो उसने फिर वही प्रक्रिया अपनाई। पहले तो उसने शर्म की वजह से यह बात किसी को नहीं बताई। दोबारा वही हरकत होने पर पहले तो उसने यह बात अपने पति को बताई। उसके पति ने यह बात फोन पर समाज सेविका सुशीला शर्मा को बताई। सुशीला शर्मा महिला व उसके पति को लेकर सेंटर में पहुंची, लेकिन आरोपी फिजियोथैरिपिस्ट राजेश मलिक निवासी गांव बाबा लदाना उससे पहले ही फरार हो चुका था।

कई महिलाओं के साथ गलत काम करने का शक

कई महिलाओं के साथ गलत काम करने का शक

इसके बाद मामले की सूचना 100 नंबर पर दी गई। कुछ ही देर में दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई. बबीता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस बात का शक भी जाहिर किया जा रहा है कि डॉक्टर फिजियोथेरेपी देने के बहाने कोई नशे की चीज लगा देता था जिससे महिलाएं होश में नहीं रहती थीं और उनके साथ गलत काम होता रहा होगा। पुलिस ने थैरेपी में प्रयोग होने वाली दवाई व कचरा जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।

पीड़िता ने की कड़ी सजा देने की मांग

पीड़िता ने की कड़ी सजा देने की मांग

छेड़छाड़ का शिकार हुई महिला की मांग है कि आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। आज आरोपी ने उसके साथ ऐसी हरकत की है, अगर वह चुप रही तो आरोपी कल किसी और महिला के साथ ऐसी ही गलत हरकत करेगा। डॉक्टर के अटेंडेंट ने बताया कि उसे पहले भी शक था कि डॉक्टर कुछ गलत काम करता है, लेकिन उसके पास ना तो कोई सबूत था और ना ही डॉक्टर अकेला कैबिन में जब महिलाओं को थेरेपी देता था उसे आने देता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+