Divya Pahuja: पूर्व मॉडल दिव्या की होटल में हत्या, CCTV आया सामने, आखिरी 19 घंटों में क्या- क्या हुआ? जानिए

गुरुग्राम के सिटी प्वाइंट होटल में मॉडल दिव्या पाहुजा (Divya Pahuja) की हत्या कर दी गई। पूर्व मॉडल की लाश को BMW कार में रखकर आरोपी मौके से गायब हो गए। दिव्या दो जनवरी की सुबह दिव्या होटल के अंदर घुसी थी लेकिन करीब 19 घंटे बाद शव बाहर निकालते हुए देखा गया। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

हरियाणा पुलिस के मुताबिक इस हफ्ते मंगलवार रात गुरुग्राम के एक होटल में दिव्या पाहुजा की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। मामले में होटल के मालिक अभिजीत पर आरोप है। पूर्व मॉडल की हत्या के मामले में होटल मालिक समेत कुल तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले में अभिजीत के अलावा होटल में काम करने वाले दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। जिनका नाम प्रकाश और इंद्राज है। ये दोनों मुख्य आरोपी अभिजीत के होटल में ही काम करते थे।

Divya Pahuja Former model

बता दें कि मॉडल दिव्या पाहुजा (Divya Pahuja) पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर संदीप गडोली की हत्या में आरोपी थी। ये मुठभेड़ वर्ष 2016 में हुई थी। दिव्या, उसकी मां और कई पुलिसवालों पर संदीप गडोली की हत्या में शामिल होने का आरोप था। मामले में दिव्या को पिछले साल यानी 2023 में ही दिव्या को जमानत मिली थी। दिव्या 2 जनवरी को गुरुग्राम के सिटी प्वाइंट होटल में रूकी थी और देररात उसकी लाश को बीएमडबल्यू कार मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+